Indore News: ट्रैफिक सुधारने के लिए इन बाजारों में चला बुलडोजर, अब इनकी है बारी
मध्यप्रदेश के इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह एवं नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशन में यातायात सुगमता हेतु बिचोली मर्दाना फ्लायओवर से श्रीजी वैली कालोनी के गेट तक मेन रोड में विभिन्न प्रकार के दुकानों के सामने वाहनों को सुव्यवस्थित कराया गया एवं फुटपाथ पर किए गए कब्जे/ अतिक्रमण को हटाया गया।
जिसमें कुल 72 दुकानों पर निर्मित टीन शेड हटाए गए। लगभग 25 पक्के ओटले, लगभग 10 लोहे के चढ़ाव हटाए गए एवं 3 ट्रक सामग्री जब्त की गई।

उक्त कार्रवाई में लगभग 12 ठेले एवं 8 से 10 गुमटियाँ भी जब्त की गईं। साथ ही लगभग 2 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गईं एवं लगभग 50 से 55 दुकानों को चेतावनी दी गई। कार्रवाई के दौरान 4 पहिया वाहन एवं विभिन्न दोपहिया वाहनों पर चालानी कार्रवाई एवं जब्त करने की कार्रवाई की गई। 23 वाहन चालकों को समझाइश दी।
कार्रवाई के दौरान एसडीएम ओम नारायण सिंह बड़कुल, जोनल अधिकारी प्रभात तिवारी, ट्रैफिक निरीक्षक राजेश बड़वाल, सब इंस्पेक्टर राम शाक्य, भवन निरीक्षक अतुल श्रीधर, रिमूवल की टीम से विनीत तिवारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन , परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से आज नवलखा बस स्टैंड पर यात्री बसों और बुकिंग ऑफिसों की सघन जांच की गई। जाँच में 17 यात्री बुकिंग ऑफिस बिना लाइसेंस के संचालित पाए गए। यात्री बुकिंग ऑफिस संचालकों से ऑफिस के दस्तावेज मांगे जाने पर उनके द्वारा मौके पर उपलब्ध नहीं करवाए गये, जिससे मौके पर ही इन बुकिंग ऑफिसों को सील करने की कार्रवाई की गई।
साथ ही नवलखा बस स्टैंड से संचालित इंटरस्टेट और स्टेज कैरिज की बसों की भी जांच की गई। इस दौरान 11 बसों में विभिन्न कमियां पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई कर 45 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया। मौके पर दस्तावेज नहीं पाए जाने पर तीन बसों को जप्त भी किया गया। कार्रवाई में एसडीएम घनश्याम धनगर, आरटीओ प्रदीप कुमार शर्मा एवं आरआई रेखा परिहार सम्मिलित थीं।
ये भी पढ़े- Indore News: इन स्कूलों में लगेंगे कम्प्यूटर, सांसद ने PM MODI का सपना किया साकार












Click it and Unblock the Notifications