Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore news: पिता कैलाश विजयवर्गीय के लिए बेटे आकाश ने संभाला मैदान, जमकर किया जनसंपर्क

सियासत के गढ़ इंदौर में विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने अपने पिता व विधानसभा-1 से भाजपा के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के समर्थन मे वार्ड क्र.17 में जनसंपर्क का प्रारंभ क्षेत्र के प्राचीन बाणगंगा का बगीचा के शिव मंदिर में भोलेनाथ का पूजन व आशीर्वाद प्राप्त कर कीया।

विधायक आकाश विजयवर्गीय ने वार्ड की राजाबाग काॅलोनी,कुशवाह नगर मेनरोड़, कुशवाह नगर सेक्टर A-B-C में पदाधिकारीगण व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर लोगों से जनसंपर्क कर क्षेत्र से भाजपा को जीताने का सभी से आग्रह किया। कैलाश विजयवर्गीय इन दिनों उत्तराखंड दौरे पर हैं, जहां वे लगातार अलग-अलग देवस्थानों के दर्शन कर रहे हैं. इधर, आकाश विजयवर्गीय संपर्क में जुटे हुए हैं.

Indore

कुछ ऐसा रहा जनसंपर्क

विधायक आकाश विजयवर्गीय का क्षेत्र के रहवासीयों ने साफ पहनाकर व माताओं-बहनों ने तिलक एवं आरती कर विजय श्री का आशीर्वाद दिया। साथ ही हाथों में कमल मेहंदी रचाकर मातृशक्ति का हुजूम निकला। जन-जन का आशीर्वाद लेने के लिए निकले विधायक आकाश विजयवर्गीय के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र की मातृशक्ति शामिल हुई जिन्होंने घर-घर जनसंपर्क किया, महिलाओं के हाथों में सजाई कमल मेहंदी और कैलाश विजयवर्गीय के लिए बड़ी संख्या में घर-घर कमल मेहंदी रचाकर विजय आशीर्वाद मांगा।

विधानसभा-1 में विजयवर्गीय का प्रभाव

बीजेपी की दूसरी सूची में कद्दावर नेताओं के नाम नजर आ रहे हैं, जहां सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर की विधानसभा 1 से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को प्रत्याशी बनाया गया है। विजयवर्गीय अंचल के कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते हैं, जहां विजयवर्गीय का प्रभाव मालवा-निमाड़ अंचल में देखा जाता है। इतना ही नहीं कैलाश विजयवर्गीय को मैनेजमेंट का मास्टर भी माना जाता है। यही कारण है कि, कैलाश विजयवर्गीय को अबकी बार संगठन ने विधानसभा 1 से प्रत्याशी बनाते हुए पूरे मालवा-निमाड़ अंचल को अलग संदेश देने की कोशिश की है।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election: इन सीटों पर BJP बदल सकती है प्रत्याशी, क्या है कारण, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+