MP Assembly Election: इन सीटों पर BJP बदल सकती है प्रत्याशी, क्या है कारण, जानिए?
MP Assembly Election 2023 के चलते ने BJP ने अपनी पांचवी सूची जारी कर दी, जहां BJP ने बुरहानपुर से पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं अब चिटनिस को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद बुरहानपुर के कार्यकर्ता नजर नाराज नजर आ रहे हैं, जहां कार्यकर्ता युवा नेता हर्षवर्धन सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाने की मांग की है।
इधर, बुरहानपुर लौटते ही कार्यकर्ताओं ने हर्षवर्धन सिंह चौहान का जोरदार स्वागत किया, जहां रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नजर आ रहे थे। वहीं कार्यकर्ता चौहान को टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय लड़ने के बाद तक कहते हैं नजर आ रहे थे। वहीं अब लगातार बढ़ते विरोध को देखते हुए BJP बुरहानपुर से प्रत्याशी बदलने पर विचार कर सकती है।

'जो जनता कहेगी वो करेंगे'
बुरहानपुर के युवा नेता और BJP के पूर्व प्रदेश व सांसद स्व. नंदकुमार सिंह चौहान के सुपुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान का भोपाल से लौटने पर बुरहानपुर की जनता और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान हर्षवर्धन सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा की, मैं जनता का सेवक हूं, और जो जनता कहेगी वही करूंगा, यह दूसरी बार निमाड़ की जनता के साथ धोखा हुआ है। पहले इनके द्वारा कहा गया था कि, हारे हुए प्रत्याशी को पार्टी से टिकट नहीं दिया जाएगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो बुरहानपुर विधानसभा में कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए BJP प्रत्याशी बदल सकती है।
राजधानी में जारी है प्रदर्शन
BJP की पांचवी सूची सामने आने बाद लगातार विरोध-प्रर्दशन देखने मिल रहा है, जहां राजधानी भोपाल स्थित BJP कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए स्थानीय प्रत्याशी को टिकट देने की मांग की है। वहीं अब लगातार हो रहे विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए संगठन के दिग्गज नेता भी मंथन करते नजर आ रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए अब संगठन कुछ सीटों पर प्रत्याशी बदल सकता है। इन सीटों में मालवा-निमाड़ की बुरहानपुर और महू विधानसभा सीट भी शामिल रह सकती है।
ये भी पढ़े- Indore की विधानसभा-3 से गोलू शुक्ला को BJP ने बनाया प्रत्याशी, इस कारण आकाश विजयवर्गीय को नहीं मिला टिकट












Click it and Unblock the Notifications