इंदौरः अलग-अलग देशों में 4 बार वैक्सीन लगवा चुकी महिला हुई कोरोना संक्रमित
इंदौर। कोरोना वायरस के मामले अब फिर से प्रदेश में बढ़ने लगे हैं। वहीं कोरोना का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 30 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित हो गई। जबकि अलग-अलग देशों में उसे 4 बार कोरोना का टीका लग चुका था। महिला लगभग 12 दिन पहले अपने रिश्तेदार के घर इंदौर के करीब महू आई थी। महिला को अलग-अलग टीके और बूस्टर के चार डोज लग चुके थे। करीब 12 दिन पहले महिला दुबई से इंदौर एयरपोर्ट आई थी। यहां से वह महू अपने रिश्तेदार के घर ठहरी और घूमने गई थी। महिला बुधवार को महू से इंदौर एयरपोर्ट पहुंची थी। इसी दौरान RTPCR टेस्टिंग के दौरान रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

इंदौरान के सीएमएचओ डॉ. भूरे सिंह सेतिया ने बताया कि एयरपोर्ट पर कोविड टेस्टिंग के दौरान लगभग 30 वर्ष की महिला, जिसे पहले ही विभिन्न देशों में 4 बार टीका लगाया जा चुका है वो कोरोना संक्रमित पायी गई ही। रिपोर्ट आने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे और एक दिन पहले उसकी रिपोर्ट निगेटिव थी।
वहीं इंदौर में बुधवार को कोरोना विस्फोट हो गया। बुधवार को 55 नए मरीज मिले हैं। जबकि 28 दिसंबर को 32 संक्रमित मिले थे और 27 दिसंबर को 27 नए मामले सामने आए थे। वहीं ग्वालियर में चार संक्रमित मिले, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। वहीं प्रदेश की राजधानी भोपाल में 7 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में 4 पुरुष और तीन महिला शामिल है।
वहीं कोरोना की गंभीरता को कम करने के लिए राज्य में वैक्सीनेशन अभियान तेजी से जारी है। प्रदेश में करीब 95 फीसदी जनता को पहला डोज लग चुका है। वहीं 90 फीसदी लोगों ने दूसरा डोज भी लगवा लिया है। प्रदेश की सरकार ने दिसंबर 2021 तक पात्र 5.49 करोड़ आबादी को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य तय किया है।
इसमें से 5 करोड़ आबादी को दोनों वैक्सीन लग गई। वहीं बूस्टर डोज के लिए 4.93 लाख फुल्ली वैक्सीनेटेड हेल्थ वर्कर्स में से 60 फीसदी वर्कर्स प्रिकॉशन डोज लगाने के लिए 10 जनवरी को पात्र होंगे। वहीं, 5.41 लाख फ्रंट लाइन वर्कर्स में से 42 फीसदी और 60 प्लस एज ग्रुप के सिर्फ 1% ही 10 जनवरी को प्रिकॉशन डोज लगाने के लिए पात्र होगें।












Click it and Unblock the Notifications