Indore News: डांस करते वक्त स्टेज पर गिरी 23 साल की लड़की, फिर नहीं उठी, Video
मध्य प्रदेश के विदिशा से एक ऐसा घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, यहां विवाह समारोह के महिला संगीत में शामिल हुई युवती डांस करते वक्त अचानक गिर गई, जहां गिरते ही युवती ने दम तोड़ दिया।
घटनाक्रम उस वक्त हुआ जब महिला संगीत में युवती डांस कर रही थी तभी अचानक डांस करते समय युवती गिर गई, और दम तोड़ दिया। युवती को अचेत अवस्था में देख परिजन घबरा गए, और युवती को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, मृतका अपने माता-पिता के साथ अपने मामा के यहां शादी में गई हुई थी, जहां महिला संगीत में डांस करने के दौरान अचानक वह गिर गई, और गिरते ही उसने दम तोड़ दिया। युवती के गिरते ही हड़कंप मच गया, जहां लोग युवती को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती, शादी समारोह में शामिल होने इंदौर से विदिशा गई हुई थी। घटनाक्रम होते ही हड़कंप मच गया, जहां परिवार में शादी की खुशी मातम में बदल गई। मध्यप्रदेश के इंदौर में कार्डियक अरेस्ट के मामले लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां कार्डियक अरेस्ट के चलते लोग दम तोड़ रहे हैं। एक ऐसा ही मामला एक बार फिर से सामने आया है।
लगातार सामने आ रहे मामले
मध्यप्रदेश के इंदौर में कार्डियक अरेस्ट के मामले लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं। शहर के छप्पन दुकान पर इंजीनियर को हार्ट अटैक आ गया। इंजीनियर छप्पन दुकान पर पत्नी को लेकर पहुंचे थे, जहां अचानक उन्हें अटैक आया और उनकी मौत हो गई।
इंजीनियर अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्हें सीने में हल्का दर्द उठा था, जिसके बाद उन्होंने ECG करवाई थी, जो बिल्कुल नॉर्मल आई थी। इसके बाद वे पत्नी को लेकर 56 दुकान पहुंचे, जहां अचानक उन्हें साइलेंट अटैक आया और उन्होंने दम तोड़ दिया।
स्टूडेंट्स हुए साइलेंट अटैक का शिकार
इंदौर में साइलेंट अटैक का मामला सामने आया था, जहां शहर के अलग अलग इलाकों में रहने वाले 17 साल और 22 साल के युवाओं ने कार्डियक अरेस्ट के चलते दम तोड़ दिया था। दोनों ही युवाओं को किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी, ना ही इन युवाओं के परिवार में किसी को कोई बीमारी थी, बावजूद इसके दोनों ही युवाओं का कार्डियक अरेस्ट के चलते दम तोड़ देना सभी के लिए चिंता बन गया है।
शहर में इन दिनों लगातार साइलेंट अटैक के मामले सामने आ रहे हैं, जहां से पहले भी लगातार साइलेंट अटैक के अलग-अलग मामले सामने आए थे। वहीं अब एक बार फिर साइलेंट अटैक का मामला सामने आया है, जिसमें 17 और 22 साल के युवाओं ने दम तोड़ दिया है, शहर में लगातार बढ़ते कार्डियक अरेस्ट के मामले अब चिंता बनते चले जा रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP News: सोशल मीडिया पर एक्टिव महिलाएं हो जाएं सावधान, पुलिस ने बताई गाइडलाइन












Click it and Unblock the Notifications