MP News: सोशल मीडिया पर एक्टिव महिलाएं हो जाएं सावधान, पुलिस ने बताई गाइडलाइन
मध्य प्रदेश में इन दिनों महिलाओं के खिलाफ सोशल मीडिया संबंधित अपराध के मामले लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां लगातार बढ़ते इन मामलों को लेकर अब मध्य प्रदेश पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
पुलिस की ओर से जारी की गई एडवाइजरी में यह बताया गया है कि, महिलाएं कभी भी सोशल मीडिया पर अपनी लाइव लोकेशन शेयर न करें। अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।

महिला सुरक्षा के लिए 15 साइबर टिप्स
1- कभी भी सोशल मीडिया पर अपनी लाइव लोकेशन शेयर न करें।
2- अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।
3- सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स में 2-स्टेप वेरिफिकेशन इनेबल करें।
4- किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें, यह फ़िशिंग हो सकता है।
5- पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल करते समय संवेदनशील जानकारी न डालें।
6- ऑनलाइन शॉपिंग केवल भरोसेमंद और आधिकारिक वेबसाइट से करें।
7- अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्राइवेसी सेटिंग्स मजबूत रखें।
8- संदिग्ध कॉल पर कभी भी ओटीपी या बैंक डिटेल्स साझा न करें।
9- यदि कोई ऑनलाइन धमकी दे या अभद्र मैसेज भेजे, तो तुरंत साइबर सेल में शिकायत करें।
10- मोबाइल और लैपटॉप में अच्छे एंटीवायरस और सिक्योरिटी सॉफ़्टवेयर का उपयोग करें।
11- सोशल मीडिया पर अपनी निजी फोटो, वीडियो और व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें।
12- शादी, नौकरी, लॉटरी या इनाम के झूठे लालच से सतर्क रहें और पहले पुष्टि करें।
13- डेटिंग ऐप्स और चैटिंग प्लेटफॉर्म पर सतर्क रहें, वीडियो कॉल ब्लैकमेलिंग से बचें।
14- किसी भी डिजिटल पेमेंट से पहले पूरी तरह जांच करें, QR कोड स्कैन करने से
मोबाईल चार्जिंग के वक्त रखें ध्यान
मध्य प्रदेश में इन दिनों मोबाइल से डाटा चोरी होने के मामले लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां लगातार बढ़ते इन मामलों को लेकर अब मध्य प्रदेश पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
पुलिस की ओर से जारी की गई एडवाइजरी में यह बताया गया है कि, सार्वजनिक स्थानों पर मोबाइल चार्जिंग के दौरान डाटा चोरी हो सकता है, जहां सार्वजनिक स्थानों पर मोबाइल चार्जिंग को लेकर लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
USB के जरिए डेटा ट्रांसफर
पुलिस की तरफ से जारी की गई एडवाइजरी में बताया गया कि, USB केबल न केवल डिवाइस को चार्ज करती है बल्कि डेटा ट्रांसफर भी करती है। जूस जैकिंग में, हैकर्स चार्जिग पोर्ट या केबल को इस तरह से मॉडिफाई कर देते हैं कि उन्हें आपकी डिवाइस तक अनधिकृत पहुंच मिल जाए।
ये भी पढ़े- MP: कभी खेती में हो रहा था हजारों का नुकसान, अब लाखों के फायदे से किसान हैरान












Click it and Unblock the Notifications