यूक्रेन के प्रेसिडेंट Zelensky ने की पीएम मोदी से फोन पर बात, सितंबर में हो सकती है दोनों नेताओं की मुलाकात
Zelensky Talks To PM Modi: यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने फोन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत कूटनीतिक दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले तीन साल से संघर्ष चल रहा है, लेकिन अब तक संघर्ष विराम की कोशिशें नाकाम रही हैं। विदेश मामलों के जानकारों के मुताबिक दोनों शीर्ष नेताओं की यह बातचीत कूटनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण है। जेलेंस्की का भारत दौरा अगले महीने हो सकता है। इस बात की भी उम्मीद है कि सितंबर में पीएम मोदी और यूक्रेन के प्रेसिडेंट की मुलाकात होगी।
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने खुद ट्वीट कर पीएम मोदी के साथ बातचीत की जानकारी साझा की है। उन्होंने भारत से मिल रहे समर्थन के लिए पीएम का आभार जताया और रूस के हमलों की जानकारी भी दी। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर किए पोस्ट में यूक्रेन के लोगों के लिए भारतीयों के समर्थन और गर्मजोशी के लिए आभार जताया है।

Russia Ukraine War के ताजा हालात की जानकारी शेयर की
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि मैंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जापोरिजिया में बस स्टेशन पर हुए रूसी हमले की जानकारी दी है। इस हमले में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि यह हमला रूस की तरफ से सुनियोजित ढंग से किया गया है।
जेलेंस्की ने अपनी पोस्ट में लिखा कि हमले के लिए ऐसे वक्त को चुना गया है जब रूस के पास युद्ध विराम के लिए एक कूटनीतिक अवसर है। बता दें कि यूक्रेन के प्रेसिडेंट ने पहले भी कहा है कि युद्ध विराम नहीं करना रूस की जिद है। पुतिन युद्ध खत्म करने के बजाय जमीन कब्जा करने और लोगों की हत्या करने की इच्छा रखते हैं।
यह भी पढ़ें: PM Modi Bengaluru Visit: 'ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को घुटनों पर लाए', PM मोदी की 10 बड़ी बातें
Zelenskyy और PM Modi की सितंबर में हो सकती है मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की मुलाकात सितंबर में हो सकती है। बता दें कि रूस और भारत की दोस्ती दशकों पुरानी है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ लगाने के बावजूद भारत रूस से तेल खरीद रहा है। ऐसे वक्त में जेलेंस्की का पीएम मोदी से फोन पर बात करना कूटनीतिक संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। दोनों शीर्ष नेताओं के बीच हुई यह बातचीत वैश्विक कूटनीति में अहम कदम साबित हो सकता है। जेलेंस्की और पीएम के बीच में रूस के तेल आयात पर भी चर्चा हुई है।
यह भी पढ़ें: Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस की भीषण बमबारी, बैकफुट पर नजर आ रहे जेलेंस्की कैसे करेंगे कमबैक?












Click it and Unblock the Notifications