Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस की भीषण बमबारी, बैकफुट पर नजर आ रहे जेलेंस्की कैसे करेंगे कमबैक?
Russia Ukraine War: यूक्रेन के हमलों के बाद रूस की ओर से भी ताबड़तोड़ अटैक किया गया है। शुक्रवार-शनिवार को हुए रूसी हमले में यूक्रेन को भारी नुकसान पहुंचा है। खारकीव के मेयर ने रूसी हमलों की पुष्टि करते हुए दावा किया कि रूसी ड्रोन अटैक में 18 बहुमंजिला इमारतों और 13 मकानों को नुकसान पहुंचा है। इस हमले में अब तक 21 लोगों के घायल होने और 3 के मारे जाने की खबर हैं। रूस ने इस हमले के लिए ड्रोन के साथ मिसाइल अटैक और एरियल ग्लाइड बम का भी इस्तेमाल किया है।
Russia Ukraine War और खतरनाक मोड़ पर पहुंचा
पिछले हफ्ते यूक्रेन के किए हमलों में रूस को भारी नुकसान पहुंचा था। रूस ने अब यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए हैं। खारकीव के मेयर इगोर टेरेखोव ने बताया कि रूस ने हमलों के लिए शहीद ड्रोन, मिसाइल और एरियल ग्लाइड बम का इस्तेमाल किया है। इस हमले में अब तक 21 लोगों के घायल होने और 3 लोगों के मारे जाने की पुष्टि स्थानीय अधिकारियों ने की है। खारकीव के मेयर ने कहा कि रूस के अटैक और ड्रोन की आवाज से आसमान गूंज रहा है और लोगों में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें: यूक्रेन ने 117 ड्रोन से किया अब तक का सबसे बड़ा हमला! क्या है ऑपरेशन 'स्पाइडर वेब' जिसने रूस में मचाई तबाही?
रूस ने इस बार हमले में एरियल ग्लाइड बम का इस्तेमाल किया है। ये बेहद खतरनाक होते हैं और लक्ष्य पर सटीक वार करने में सक्षम हैं। पिछले दिनों यूक्रेन ने ड्रोन के जरिए रूस पर ताबड़तोड़ हमला किया था। रूसी एयरबेस की सैटेलाइट इमेज में कई बम गिराने वाले रूसी विमानों को नुकसान पहुंचने की पुष्टि हो रही है।
जेलेंस्की कैसे लेंगे अब इसका बदला?
जेलेंस्की के लिए 3 साल से ज्यादा समय से चल रहे युद्ध के बाद कमबैक करना अब आसान नहीं है। रूस के हालिया हमले में यूक्रेन को बड़ा नुकसान हुआ है। अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों से यूक्रेन को मदद मिल रही है। डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों को देखते हुए भी यूक्रेन के लिए असमंजस की स्थिति है। ट्रंप ने मीडिया के सामने जेलेंस्की को समझौता करने की सलाह दी थी। यूक्रेन को अब तक भारी नुकसान उठाना पड़ा है और युद्ध विराम के समझौते के बाद भी देश को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
यूक्रेन के लिए फिर से उठ खड़ा होना मुश्किल
डोनाल्ड ट्रंप की दिलचस्पी यूक्रेन में मौजूद खनिज संपदा पर है और पुतिन के साथ उनके संबंध पूर्ववर्ती डेमोक्रेटिक सरकार की तरह खराब नहीं है। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध विराम के लिए अमेरिका के अलावा दुनिया के कई और देश भी मध्यस्थता के लिए कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पुतिन से फोन पर बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- यूक्रेन के हवाई हमलों का जवाब देगा रूस
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications