जगन मोहन रेड्डी ने जारी किया YSRCP का घोषणा पत्र, गरीबों के लिए 20 लाख घर का वादा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए वोटिंग शुरू होने से एक हफ्ते से भी कम समय पहले YSRCP प्रमुख वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने उगादी के अवसर पर शनिवार को पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इससे पहले उगादी के अवसर पर ताडेपल्ली में वाईएसआरसीपी कार्यालय में तेलुगु नव वर्ष पर एक पूजा आयोजित की गई है। इस घोषणा पत्र जारी होने के दौरान समारोह में मौजूद एक ज्योतिषी ने भविष्यवाणी की कि यह साल रेड्डी का होगा।

YSRCP chief Jagan Mohan Reddy released the party manifesto, Pro-poor, farmer-centric

पार्टी ने घोषणा पत्र में कल्याणकारी योजनाओं के लिए नौ वादों के अलावा और भी कई बड़े ऐलान की है। बता दें कि राज्य के विभाजन के बाद आंध्र प्रदेश में यह पहला चुनाव होगा। पिछले दो महीनों में टीडीपी सरकार की ओर से किए गए बड़े बड़े वादों के बाद से राज्य में सत्ताविरोधी लहर का मौहल भी बन रहा है। ऐसे में विपक्षियों को लड़ाई का एक मौका मिल गया है। दूसरी ओर से जगन मोहन रेड्डी जो 3 साल से भी अधिक समय से जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं, कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें- चंद्र बाबू नायडू ने जारी किया घोषणापत्र, 12वीं पास छात्रों को लैपटॉप....महिलाओं को मोबाइल का वादा

बता दं कि सत्ताधारी पार्टी टीडीपी के मुखिया और राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। वाईएसआरसीपी के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी अपने गरीब समर्थक व्यक्तित्व को बढ़ावा देते हुए अगले पांच साल में गरीबों के लिए 20 लाख घर बनाने का वादा किया है। इसके साथ-साथ घर के लिए सस्ता और अतिरिक्त लोन देने की बात कही गई है। इसके अलावा रेड्डी ने योजना आरोग्यश्री के तहत मुफ्त चिकित्सा उपचार का वादा भी किया है। यदि उपचार की लागत 1000 रुपए से अधिक है तो।

इसके अलावा घोषणा पत्र में प्राकृतिक मृत्यु के मामलों में भी 1 लाख रुपए का बीमा करने का आश्वासन दिया गया है। अगर मुस्लिम समुदाय का कोई सदस्य गुजर जाता है, तो पार्टी परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। आरोग्यश्री स्वास्थ्य सेवा योजना में 5 लाख रुपये से कम आय वाले सभी परिवार शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी वाईएसआरसीपी ने कई और भी कई वादे की है।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: जगनमोहन रेड्डी ने कांग्रेस को लेकर दिया बड़ा बयान, अब क्या करेंगे चंद्रबाबू नायडू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+