बड़ा फैसला: मध्य प्रदेश में सिर्फ लोकल युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, बाहरी नहीं कर सकते अप्लाई

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे मध्य प्रदेश सरकार ने आज (18 अगस्त) राज्य में निकलने वाली सरकारी नौकरियों के सिलसिले में बड़ा फैसला लिया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया की राज्य स्तर की सरकारी नौकरी में सिर्फ एमपी के ही युवा आवेदन कर सकते हैं किसी अन्य राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से आने वाली एप्लीकेशन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस दिशा में हम आवश्यक कानूनी कदम उठाएंगे ताकि मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियां केवल राज्य के युवाओं को दी जाएं।

Recommended Video

    Shivraj Singh Chauhan का ऐलान, Madhya Pradesh वालों को मिलेंगी की Government Jobs | वनइंडिया हिंदी
    youth of other states will not get government jobs in MP only local can apply

    गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार ने यह फैसला राज्य में बेरोजगारी को कम करने और स्थानीय युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का एक बेहतर अवसर प्रदान किया है। हालांकि शिवराज सिंह सरकार के इस फैसले का कई दूसरे राज्यों में विरोध भी देखने को मिल सकता है या फिर एमपी की तरह आने वाले दिनों में दूसरे राज्य में भी इस तरह का ऐलान कर सकते हैं। मध्य प्रदेश सरकार के इस फैसले का देश पर क्या असर पड़ेगा ये तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।

    एक वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- 'सरकार ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है जिसके तहत ऐसे आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे जिससे सरकारी नौकरियां केवल राज्य के युवाओं को ही मिलें।' बता दें कि अब तक मध्य प्रदेश सरकार की भर्ती के लिए पूरे देश से आवेदन मांगे जाते थे। इसमें कोई बंदिश नहीं थी, नौकरियों के देशभर से कोई भी आवेदन कर सकता था। हाल ही में राज्य सरकार की तरफ से जेल प्रहरी भर्ती का राष्ट्रीय स्तर पर आवेदन निकाला गया था जिसका मध्य प्रदेश के युवाओं में काफी विरोध भी देखने को मिला था। प्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को देखते हुए इसे बड़ा फैसला माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: पंजाब: कोरोना के चलते इन शहरों में सख्त हुए प्रतिबंध, आज रात से बदल जाएंगे ये नियम

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+