आप भी तेज हॉर्न वाली जगहों पर रहते हैं तो हो सकता है हाई ब्लड प्रेशर, बचाव बेहद जरूरी, ढाई लाख लोगों पर शोध
चीन के विश्वविद्यालय में एक रिसर्च में सामने आया है। यह करीब ढाई लाख लोगों पर रिसर्च किया गया है। जिससे पता चलता है कि शोरगुल वाले क्षेत्रों में रहने से लोगों को गंभीर बीमारी हो सकती है।

Blood Pressure Traffic Noise: क्या आपका भी घर शोरगुल या व्यस्तम सड़क के पास है। अगर ऐसा है तो आप एक गंभीर बीमारी को आमंत्रण कर रहे हैं। इससे पहले कि ये बीमारी आपको शिकार बनाए, आप सावधान हो जाइए। यदि आपका घर व्यस्त सड़क के पास है तो गाड़ियों की आवाज और होर्न आपके शरीर को बेहद नुकसान पहुंचाता है। लगातार तेज आवाज आने से आपका ब्लड प्रेशर बहुत बढ़ सकता है। इससे आपको हाइपर टेंशन की बीमारी हो सकती है। इस पर शुरू से ही ध्यान देने की जरूरत है।
यह चौंकाने वाला खुलासा चीन के पेकिंग विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की एक रिपोर्ट से हुआ है। जिसमें बताया गया है कि अगर आप शोरगुल और तेज हॉर्न वाली जगह पर रहते हैं तो आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसमें न सिर्फ ध्वनि प्रदूषण, वायु प्रदूषण भी जिम्मेदार है। ब्लड प्रेशर अधिक बढ़ने से हाइपर टेंशन की दिक्कत हो जाएगी। रिसर्चर ने इस पर 8 साल से अधिक समय तक इस मसले पर अध्ययन किया है। जिससे पता चला कि शोरगुल और तेज होर्न सीधा आपके स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डालता है।
Recommended Video

पेकिंग विश्वविद्यालय प्रोफेसर जिंग हुआंग ने कहा कि इस परिणाम को देखकर हम हैरान हो गए कि तेज हॉर्न और शोरगुल वाले एरिया में रहने से लोगों को बल्ड प्रेशर की दिक्कत हो रही है। शोधकर्ताओं ने यूके बायोबैंक डेटा का उपयोग करके एक संभावित अध्ययन किया जो समय के साथ स्वास्थ्य परिणामों को देखता था। शोधकर्ताओं ने 2 लाख 40 हजार से अधिक लोगों के डेटा का विश्लेषण किया। उन्होंने पाया कि ट्रैफिक शोर के पास रहने वाले लोगों में हाई ब्लड प्रेशर होने की अधिक संभावना है।
स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लोगों को इन क्षेत्रों से बचने की सलाह दी जाती है। साथ ही कहा गया कि रहने की जगह शोरगुल वाले क्षेत्रों से अलग होनी चाहिए। इससे लोगों को इन गंभीर बीमारी के चपेट में आने से बचने में मदद मिल सकती है। ब्लड प्रेशर का बढ़ना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है। यह शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है। हाई ब्लड प्रेशर से दिल का दौरा, हाई फेल, स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहना बेहद जरूरी है।
यह भी पढ़ें- Diabetes: पुरुषों से अधिक महिलाएं शुगर की चपेट में, वर्किंग वुमन बन रही शिकार, जानें इसके कारण और बचाव












Click it and Unblock the Notifications