Diabetes: पुरुषों से अधिक महिलाएं शुगर की चपेट में, वर्किंग वुमन बन रही शिकार, जानें इसके कारण और बचाव
डायबिटीज अभी सबसे ज्यादा महिलाओं को शिकार बना रहा है। खासतौर से वर्किंग वुमन इसकी चपेट में आ रही हैं। इसके क्या बचाव और कारण हैं। इसपर ध्यान देने की जरूरत है।

Diabetes: डायबिटीज अक्सर उम्र बढ़ने के साथ होती है। यह ज्यादातर पुरुषों को अपना शिकार बनाते थे। लेकिन हाल ही में एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि ब्लड शुगर अब पुरुषों से अधिक महिलाओं को शिकार बना रहा है। यह 30 से 40 उम्र की महिलाओं को अपनी चपेट में ले रहा है। यानी युवा वर्ग पर यह सीधा आघात कर रहा है। जो वर्किंग वुमन हैं, वो सबसे इसकी चपेट में आ रही हैं। इसके क्या कारण हैं, महिलाएं क्यों इसकी चपेट में आ रही हैं। वैसे तो भारत को डायबिटीज कैपिटल कहा जाता है। शुगर के मामले यहां बहुत तेजी से बढ़ रहा है। युवा के साथ-साथ बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।
महिलाओं में शुगर लेवल अधिक
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में खुलासा हुआ है कि पुरुष से अधिक महिलाओं को शुगर हो रहा है। साथ ही ये भी बताया गया है कि पुरुषों से अधिक महिलाएं दवाई ले रही हैं। इसके कई कारण प्रमुख हैं। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे गोरखपुर में किया गया तो इससे पता चला कि पुरुषों से कहीं अधिक महिलाओं में शुगर है। महिलाओं को खासतौर से प्रेग्नेंसी के वक्त शुगर होता था, लेकिन यह प्रेग्नेंसी के बाद यह खत्म हो जाता था। लेकिन अब यह सीधा अटैक कर रहा है।
इसके क्या कारण है
Recommended Video

महिलाएं फिजिकल वर्क से बेहद दूर होते जा रही हैं। ऑफिस में घंटों तक कुर्सी पर बैठे रहने और खानपान का सही से ध्यना नहीं रखना, ये प्रमुख कारण हो सकते हैं। समय से खाना और टहलना बहुत जरूरी है। डायबिटीज का अगर सही से ध्यान नहीं रखा गया तो भारी परेशानी हो सकती है। समय रहते इससे बचाव जरूरी है।
टाइप-1 डायबिटीज: यह शुगर का सबसे साधारण प्रकार है। यह वंशानुगत होता है और इसमें अग्नाशय इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता है। इसके उपचार में इंसुलिन इंजेक्शन या पंप की जरूरत होती है। इसकी गंभीर बात यह है कि इसका अभी तक कोई ईलाज नहीं है। हालांकि, कुछ परहेज, दवा और इंसुलिन की सहायता से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।
मधुमेह टाइप-2: इसमें शरीर रक्त में उपस्थित ग्लूकोज का सही प्रोसेस नहीं कर पाता। अग्नाशय में पर्याप्त इंसुलिन नहीं बनता या इन्सुलिन को शरीर स्वीकार नहीं करता। मधुमेह वाले 95 प्रतिशत से अधिक लोगों को टाइप-2 मधुमेह है। इसके मुख्य कारणों में मोपाटा, ज्यादा मीठा खाना, और शारीरिक निष्क्रयता शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- मधुमेह से पीड़ित 40 से अधिक उम्र वालों में कोरोना से अस्पताल में भर्ती होने का खतरा अधिक- शोध












Click it and Unblock the Notifications