Fact Check: सरकार ने नहीं जारी किया ब्लड बैंक से संबंधित कोई नंबर, वायरल दावा है गलत
दावा किया जा रहा कि सरकार ने ब्लड बैंक को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जो फेक है।

देश के हर जिले में ब्लड बैंक है, लेकिन कई बार आपातकालीन स्थिति में मरीजों को खून नहीं मिल पाता है। इसको लेकर सरकार ने कई तरह के प्रावधान किए हैं। अब सोशल मीडिया पर एक नया दावा किया जा रहा है। लोग बिना सच्चाई जाने उसको तेजी से फॉरवर्ड कर रहे। कुछ लोगों ने उसे व्हाट्सएप पर भी जमकर शेयर किया। हालांकि जब हमने इसकी जांच की तो सच्चाई कुछ और निकली।
वायरल मैसेज में लिखा है कि भारत सरकार की नई पहल। आज से 104 पर फोन करें अगर आपको खून की जरूरत है। 4 घंटे में आपको खून उपलब्ध करवाया जाएगा, आपके 40 किलोमीटर में ब्लडबैंक से। आपको भटकने की आवश्यकता नहीं है। 450 रुपये एक बोतल का और ट्रांसपोर्ट का 100 रुपये आपको देगा होगा। इस टोलफ्री नंबर पर आप स्वास्थ्य संबंधी अन्य सहायता भी ले सकते हैं। ये पोस्ट करने के पीछे का उद्देश्य है कि किसी भी जरूरतमंद को समय से मदद मिले। अगर आपको लगता है कि ये पोस्ट फॉरवर्ड करने लायक है, तो जरूर करें।
इस मैसेज का स्क्रीनशॉट पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट किया है। उसके साथ उन्होंने लिखा कि दावा किया जा रहा कि भारत सरकार ने रक्त की आवश्यकता को पूरा करने के लिए पैन-इंडिया हेल्पलाइन नंबर 104 "ब्लड ऑन कॉल" लॉन्च किया है। ये दावा भ्रामक है, क्योंकि भारत सरकार ने कोई ऐसी सेवा नहीं शुरू की है। कुछ राज्यों में इस नंबर का प्रयोग विभिन्न हेल्पलाइन सेवा के लिए किया जाता है।
हमेशा करें दावों की जांच
सोशल मीडिया जानकारी के आदान-प्रदान का अच्छा जरिया है, लेकिन आज बहुत से लोग इसका इस्तेमाल फेक न्यूज फैलाने के लिए करते हैं। ऐसे में आपको जब भी कोई ऐसा मैसेज दिख तो आप उसकी जांच कर लें। अगर आपको सरकार से जुड़ी किसी योजना का सच जानना है तो 918799711259 पर मैसेज या [email protected] पर मेल कर सकते हैं।

Fact Check
दावा
सरकार ने जारी किया ब्लड बैंक से संबंधित नंबर
नतीजा
वायरल मैसेज भ्रामक है।












Click it and Unblock the Notifications