कौन है पाकिस्तान की मुशाल मलिक, जो BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ के बदले करना चाहती थी पति की रिहाई का सौदा
Yasin Malik Wife Mushaal Malik : पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा पकड़े गए बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ (BSF Constable Purnam Kumar Shaw) की 14 मई 2025 को सकुशल वतन वापसी हो गई है। शॉ अटारी बॉर्डर से भारत लौट आए हैं। इस बीच पाकिस्तान की मुशाल मलिक अपनी बेतुकी माँगों को लेकर चर्चा में हैं। उसने खुलेआम पाकिस्तान सरकार से आतंकी यासीन मलिक की रिहाई के लिए भारत से 'सौदेबाज़ी' करने की अपील की है।
मुशाल मलिक चाहती थी कि पाक रेंजर्स द्वारा पकड़े गए BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ के बदले जेल में बंद पति कश्मीरी हुर्रियत नेता मोहम्मद यासीन मलिक को भारत की जेल से रिहा कराया जाए। हालाँकि, पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की कार्रवाई के डर के मारे बीएसएफ जवान को भारत को लौटा दिया- यानि 'सौदा' फेल हो गया।

यह भी पढ़ें- India Pakistan War: BSF जवान पूर्णम कुमार साहू की वतन वापसी, अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए लौटे भारत
DAWN पर इंटरव्यू: फाँसी की सजा से डरी मुशाल
DAWN न्यूज चैनल पर दिए एक इंटरव्यू में मुशाल ने कहा कि वह पिछले 6 साल से यासीन मलिक से बात नहीं कर पाई है, क्योंकि जेल में फोन लाइन बंद कर दी गई हैं। उसने आशंका जताई कि भारत में यासीन को फाँसी दी जा सकती है। यही नहीं, उसने दावा किया कि यासीन के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है। जबकि भारत की न्यायपालिका पहले ही उसे उम्रकैद की सजा दे चुकी है।
महिला पायलट से BSF जवान तक: सौदे की कोशिशें
इंटरव्यू में पहले मुशाल ने दावा किया कि भारतीय वायुसेना की महिला पायलट शिवांगी सिंह पाकिस्तान की हिरासत में हैं, लेकिन बाद में इस बात को खुद ही खारिज कर दिया कि उसे पता चला कि महिला पायलट नहीं बल्कि बीएसएफ जवान पाक के कब्जे में है। इसके बाद उसने नया पैंतरा खेला और भारत के BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ के बदले यासीन की रिहाई की डिमांड।

यह भी पढ़ें- India Pakistan War: 'अगर प्रधानमंत्री मोदी हैं, तो सब कुछ संभव है', BSF जवान की वतन वापसी पर पत्नी हुईं भावुक
यह सब कुछ 1999 के कंधार हाइजैक जैसे डरावने किस्सों की याद दिलाता है, जब भारत को यात्रियों की जान बचाने के लिए आतंकियों को छोड़ना पड़ा था। लेकिन इस बार पाकिस्तान को भारत के दबाव में झुकना पड़ा और पश्चिम बंगला के रहने वाले BSF जवान पूर्णम कुमार साहू को 14 मई 2025 को वापस भेज दिया गया।

मुशाल मलिक का भारत विरोधी चेहरा
मुशाल लंबे समय से भारत के खिलाफ ज़हर उगलती रही है। पाकिस्तान सरकार ने उसे 2023 में कार्यवाहक PM अनवार उल काकर का मानवाधिकार सलाहकार तक बना दिया था। उसकी पहचान एक कलाकार के तौर पर भी है, जो अर्धनग्न महिलाओं की पेंटिंग्स को लेकर विवादों में रहती है।

यासीन मलिक उम्रकैद की सजा भुगत रहा
यासीन मलिक वही शख्स है जिसने कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार और भारतीय वायुसेना अधिकारियों की हत्या जैसे जघन्य अपराध किए। जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट का यह सरगना कुछ सालों तक 'गाँधीवाद' का ढोंग करता रहा, लेकिन सच्चाई सबके सामने आ गई। मोदी सरकार के आने के बाद इस पर शिकंजा कसा गया और अब वो उम्रकैद की सजा काट रहा है। यह पहले जम्मू जेल में बंद था और अब आगरा की जेल में बताया जा रहा है।

Who is Purnam Kumar Shaw: कौन हैं पूर्णम कुमार शॉ
सीमा सुरक्षा बल कांस्टेबल पश्चिम बंगाल के रहने वाले पूर्णम कुमार शॉ 23 अप्रैल 2025 को ड्यूटी के दौरान फिरोजपुर सेक्टर में गलती से पाकिस्तान बॉर्डर पार कर गए थे, जिन्हें पाकिस्तान रेंजर्स ने पकड़ लिया था। भारत सरकार तब से पूर्णम कुमार शॉ की सकुशल वतन वापसी की कोशिश कर रही थी।

टीएमसी ने लिखा-'आखिरकार घर आ गया'
बीएसएफ कांस्टेकल पूर्णम कुमार शॉ की वापसी के बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएससी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ''कई दिनों की चिंता और अनिश्चितता के बाद, बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ को आखिरकार वापस भेज दिया गया।

ममता बनर्जी ने व्यक्तिगत रूप से कई बार उनकी पत्नी से संपर्क किया, इस कठिन समय में उन्हें आश्वासन और सहायता प्रदान की। हम पूर्णम के उस आघात से पूरी तरह से उबरने की कामना करते हैं जिसे उन्होंने झेला है और आशा करते हैं कि उन्हें अपने प्रियजनों के बीच शांति मिलेगी।''
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर में भारत के कुल कितने फौजी शहीद हुए? किसी की जल्द होने वाली थी शादी, कोई था इकलौता बेटा












Click it and Unblock the Notifications