India Pakistan War: BSF जवान पूर्णम कुमार साहू की वतन वापसी, अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए लौटे भारत

India Pakistan War: पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा हिरासत में लिए गए बीएसएफ कांस्टेबल पूर्णम कुमार साहू (Purnam Kumar Sahu) भारत लौट गए हैं। वाघा अटारी बॉर्डर के जरिए जवान भारत लौट गए हैं। पाकिस्तान रेंजर्स ने BSF जवान को वापस लौटा दिया है।

India Pakistan War

पाकिस्तान रेंजर्स ने 23 अप्रैल को लिया था हिरासत में

फिरोजपुर सेक्टर, पंजाब में तैनात 40 वर्षीय पूर्णम कुमार साहू 23 अप्रैल को अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गए थे, जिसके बाद पाकिस्तान रेंजर्स (Pakistan Rangers) ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

BSF ने दी जानकारी

वहीं पूर्णम कुमार की वापसी को लेकर BSF ने बताया कि, आज, 23 अप्रैल 2025 से पाकिस्तान रेंजर्स की हिरासत में रहे बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार साहू को भारत को वापस सौंप दिया गया। यह वापसी आज सुबह लगभग 10:30 बजे अटारी, अमृतसर स्थित संयुक्त चेक पोस्ट (Joint Check Post) के माध्यम से की गई। यह प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से और निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत संपन्न हुई।

ममता बनर्जी ने जताई थी चिंता

5 मई को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा हिरासत में लिए गए बीएसएफ कांस्टेबल को लेकर चिंता जताई थी, जो कि पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रहने वाले हैं। ममता बनर्जी ने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस के नेता कल्याण बनर्जी लगातार जवान के परिवार से संपर्क में हैं।

ममता बनर्जी ने कहा, 'यह बेहद दुखद स्थिति है। जवान का नाम साहू है। हमारी पार्टी के कल्याण बनर्जी उनके परिवार के संपर्क में हैं। मैं चाहती हूं कि उन्हें जल्द से जल्द छुड़ाया जाए। हमने साफ तौर पर कहा है कि आंतरिक और बाह्य सुरक्षा के मुद्दों पर हमारी पार्टी सरकार के साथ है। हम यहां 'डिवाइड एंड रूल' की राजनीति नहीं कर रहे हैं।'

ये भी पढ़ें India Vs Pakistan War: पाक नेवी की भयंकर बेइज्जती, पुरानी फोटो को एडिट कर दिखा रहे थे ताकत, हुए एक्सपोज

BSF ने अपने सभी जवानों को सतर्क रहने का दिया आदेश

इस घटना के बाद बीएसएफ ने अपने सभी जवानों को सतर्क रहने और गश्त के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की कड़ी हिदायत दी थी।

बता दें कि बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) भारत-पाकिस्तान सीमा की सुरक्षा के लिए मुख्य बल है, जो कुल 3,323 किलोमीटर लंबी सीमा की निगरानी करता है। यह सीमा जम्मू-कश्मीर (LoC के कुछ हिस्से सहित), पंजाब, राजस्थान और गुजरात राज्यों में फैली हुई है। यह सीमा ऐतिहासिक तनावों और मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों के चलते देश की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक मानी जाती है।

ये भी पढ़ें India Pakistan War: पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल मुनीर को क्यों चाहिए जंग? पर्दे के पीछे की बड़ी वजह आई सामने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+