ऑपरेशन सिंदूर में भारत के कुल कितने फौजी शहीद हुए? किसी की जल्द होने वाली थी शादी, कोई था इकलौता बेटा
Operation Sindoor Martyrs List: ऑपरेशन सिंदूर में भारत के कई बहादुर सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी, जिनमें भारतीय सेना, बीएसएफ और वायुसेना के जवान शामिल थे। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान व आतंकियों पर काईवाई के लिए 7 मई 2025 की रात को शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर में 12 मई 2025 तक भारत के कुल आठ फौजी शहीद हुए हैं।
Operation Sindoor Shaheed Name: ऑपरेशन सिंदूर के हर शहीद की अपनी एक अलग, दिल दहला देने वाली कहानी थी। कोई सैनिक का इकलौता बेटा था। किसी की जल्द ही शादी होनी थी। कोई फौजी रिटायरमेंट के करीबी था तो किसी के घर में नन्हा मेहमान आने वाला था। आइए, जानते हैं ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए उन वीर सैनिकों और उनके परिवारों के संघर्षों के बारे में।

1. Surendra Singh Moga Rajasthan: सुरेंद्र सिंह मोगा, मेडिकल असिस्टेंट सार्जेंट, राजस्थान
ऑपरेशन सिंदूर में शहीद सुरेंद्र सिंह मोगा राजस्थान के झुंझुनूं जिले की मंडावा तहसील के गांव मेहरादासी के रहने वाले थे। भारतीय वायुसेना में मेडिकल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत सार्जेंट सुरेंद्र कुमार मोगा जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले में 9 मई 2025 को शहीद हुए। वे तीन बहनों के इकलौते भाई थे।

सुरेंद्र कुमार बेंगलुरु में पोस्टेड थे, मगर ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते चार दिन पहले ही उधमपुर बुलाया गया था। 14 साल पहले इंडियन एयरफोर्स ज्वाइन करने वाले सुरेंद्र कुमार मोगा दो साल बाद रिटायर होने वाले थे। रिटायरमेंट के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करके सिविल सेवक बनना चाहते थे।
सुरेंद्र कुमार मोगा ने गांव में नया घर बनवाया था, जिसका हाल ही में गृह प्रवेश हुआ था। फिर, 15 अप्रैल 2025 को ड्यूटी पर लौटे थे। सुरेंद्र कुमार की चिता को उनके 7 साल के बेटे दक्ष ने मुखाग्नि दी।
शहीद की 11 साल की बेटी वर्तिका का इंटरव्यू वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह पापा की शहादत पर गर्व करते हुए कहती है कि बड़ी होकर फौजी बनकर दुश्मनों से बदला लेगी। वहीं, शहीद वीरांगना सीमा का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह शहीद पति को आखिरी सैल्यूट करती हैं, 'आई लव यू' बोलती हैं और 'एक बार उठ यार' की गुहार लगाती दिखती हैं।
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर में भारत का रोज़ाना खर्च कितना था? पाकिस्तान को सबक सिखाने की कीमत चौंकाने वाली!
यह भी पढ़ें- Surendra Kumar Rajasthan: ऑपरेशन सिंदूर में झुंझुनूं का बेटा शहीद, गृहप्रवेश के बाद 15 को ही लौटे थे ड्यूटी पर
2. Mohammad Imtiaz BSF Bihar: मोहम्मद इम्तियाज, बीएसएफ सब इंस्पेक्टर, बिहार
ऑपरेशन सिंदूर में शहीद मोहम्मद इम्तियाज बिहार के छपरा जिले के नारायणपुर गांव के रहने वाले थे। पाकिस्तान की ओर से 9 मई 2025 को की गई फायरिंग में मोहम्मद इम्तियाज ने शहादत दी। कश्मीर घाटी के आरएस पुरा सेक्टर में तैनात मोहम्मद इम्तियाज शनिवार देर शाम गोलाबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

सेना के अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। मोहम्मद इम्तियाज के पैर में गोली लगी थी। बिहार के छपरा में 12 मई 2025 को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे।
3. Pawan Kumar Major Subedar Indian Army Himachal Pradesh: पवन कुमार, सूबेदार मेजर, भारतीय सेना, हिमाचल प्रदेश
ऑपरेशन सिंदूर में शहीद पवन कुमार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर गांव के रहने वाले थे। भारतीय सेना में सूबेदार मेजर के पद पर तैनात पवन कुमार 25 पंजाब रेजिमेंट में जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात थे।
9 मई 2025 की रात को पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। 49 वर्षीय पवन कुमार के पिता गरज सिंह भी पंजाब रेजिमेंट में हवलदार रह चुके हैं। उनके बेटे का नाम अभिषेक है और बेटी अनामिका 22 साल की है।
4. Sunil Kumar Rifleman Indian Army Jammu Kashmir: सुनील कुमार, राइफलमैन, भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर
ऑपरेशन सिंदूर में शहीद सुनील कुमार जम्मू जिले के अरनिया सेक्टर के त्रेवा गांव के रहने वाले थे। भारतीय सेना की जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट (4-जैकली) में राइफलमैन के पद पर कार्यरत सुनील कुमार का पूरा परिवार सेना से जुड़ा रहा है। उनके दो बड़े भाई सेना में कार्यरत हैं और पिता भी पूर्व सैनिक रहे हैं।

25 वर्षीय सुनील कुमार आरएसपुरा सेक्टर में तैनात थे। पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हुए और बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। गांव की पूर्व सरपंच बलबीर कौर ने पीटीआई से बातचीत में बताया कि सुनील कुमार की जल्द ही शादी होने वाली थी। गांव को उनकी शहादत पर गर्व है।
5. Deepak Chingkham BSF Manipur: दीपक चिंगखम, बीएसएफ जवान, मणिपुर
ऑपरेशन सिंदूर में शहीद दीपक चिंगखम मणिपुर के रहने वाले थे। 10 मई 2025 की रात को पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सेना के अस्पताल ले जाया गया, मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका। बीएसएफ ने एक्स हैंडल पर जानकारी दी कि 15 जनवरी 2000 को जन्मे दीपक चिंगखम ने 11 मई 2025 को शहादत दी।

उनके पिता चिंगखम बोनीबिहारी सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें बेटे की शहादत पर गर्व है। दीपक साल 2021 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। उनका छोटा भाई चिंगखम नाओबा सिंह है। दीपक घर में कमाने वाले अकेले सदस्य थे। उनके पिता स्वास्थ्य कारणों से काम नहीं करते।
6. Murali Nayak Agniveer Soldier Andhra Pradesh: मुरली नायक, अग्निवीर सैनिक, आंध्र प्रदेश
ऑपरेशन सिंदूर में शहीद मुरली नायक आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साई जिले के गोरंटला मंडल के कल्ली थांडा गांव के रहने वाले थे। उनका पूरा नाम मुदवथ मुरली नायक है। उनका परिवार लंबे समय से महाराष्ट्र के मुंबई के कामराजनगर, घाटकोपर (पूर्व) में भी रह रहा है।

उन्होंने दिसंबर 2022 में अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना जॉइन की थी और महाराष्ट्र के नासिक जिले के देवलाली में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया था। 9 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर तैनाती के दौरान पाकिस्तान की फायरिंग में शहीद हो गए। वे माता-पिता के इकलौते बेटे थे।
यह भी पढ़ें- Murali Naik: मां से झूठ बोलकर शहीद हुआ मुरली नायक, इकलौता बेटे की शहादत पर क्या बोले माता-पिता?
7. Dinesh Kumar Sharma Lance Naik Haryana: दिनेश कुमार शर्मा, लांसनायक, हरियाणा
ऑपरेशन सिंदूर में शहीद दिनेश कुमार शर्मा हरियाणा के पलवल जिले के नगला मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले थे। वे मीरा देवी और दयाचंद शर्मा के बेटे थे। फरवरी में 45 दिन की छुट्टी बिताने के बाद वे ड्यूटी पर लौटे थे।
ड्यूटी पर जाने से पहले आखिरी कॉल में उन्होंने परिजनों से कहा था कि अब पुंछ में बॉर्डर इलाके में जा रहा हूं, फोन करना मुश्किल होगा।

32 वर्षीय दिनेश कुमार शर्मा ने 2014 में भारतीय सेना जॉइन की थी। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वे 5 फील्ड रेजिमेंट में जम्मू-कश्मीर के पुंछ में तैनात थे। उनकी शादी 2017 में अधिवक्ता सीमा से हुई थी। उनके 8 साल की बेटी काव्या और 3 साल का बेटा दर्शन है। सीमा अभी 7 माह की गर्भवती हैं। दिनेश के दो भाई कपिल और हरदत्त भी भारतीय सेना में अग्निवीर हैं।
8. Rambabu Prasad Army Soldier Bihar: रामबाबू प्रसाद, आर्मी जवान, बिहार
ऑपरेशन सिंदूर में शहीद रामबाबू प्रसाद बिहार के सीवान जिले के गौतम बुद्ध नगर थाना क्षेत्र के वसिलपुर गांव के रहने वाले थे। वे बड़हरिया प्रखंड के हरिहरपुर पंचायत के पूर्व उपमुखिया रहे रामविचार सिंह के बेटे थे। 9 मई 2025 को पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से 11 मई की सुबह उनकी शहादत की खबर आई।

बड़हरिया प्रखण्ड के हरिहरपुर पंचायत के पूर्व उप मुखिया रहे रामविचार सिंह के बेटे रामबाबू प्रसाद की तीन माह पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद फरवरी में रामबाबू ड्यूटी पर लौटे थे।
ऑपरेशन सिंदूर क्या है? पहलगाम हमले से लेकर सीजफायर तक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई 2025 की रात आठ बजे देश के नाम संबोधन में कहा कि आतंकवादियों ने 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला करके 26 पुरुषों की जान ले ली। आतंकियों ने हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ा तो भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू करके आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का काम किया है।

भारत की तीनों सेनाओं ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत 6-7 मई 2025 की रात डेढ़ बजे पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। भारत की इस एयर स्ट्राइक में 100 आतंकवादी मारे गए। इसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच ड्रोन व मिसाइलों के हमले हुए।
यह भी पढ़ें- शहीद सुरेंद्र कुमार मोगा को अंतिम सैल्यूट, पत्नी सीमा बोलीं- 'I Love You, प्लीज यार उठ जा', देखें वीडियो वायरल
पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों और आबादी वाले इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की, मगर भारत के एयर डिफेंस सिस्टम S-400 ने पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिए। ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के बाद दोनों देशों की सीमाओं पर तनाव बढ़ा। भारत की सैन्य ताकत के सामने पाकिस्तान चार दिन में सीजफायर (युद्धविराम) के लिए गिड़गिड़ाने लगा था। 10 मई 2025 की शाम 5 बजे से सीजफायर का ऐलान किया गया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Shaheed: भारत-पाकिस्तान युद्ध में झुंझूनूं का इकलौता बेटा शहीद, कौन थे सुरेन्द्र कुमार मोगा?
सीजफायर के बाद राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कहा कि ऑपरेशन सिंदूर स्थगित हो गया है, मगर समाप्त नहीं हुआ। अब भारत आने वाले दिनों में पाकिस्तान के हर कदम को मापेगा कि वह कैसा रवैया अपनाता है। अब पाकिस्तान से बात सिर्फ पीओके और आतंकवाद पर ही होगी, क्योंकि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। टेरर और टॉक एक साथ नहीं चल सकती।
ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को कितना नुकसान?
7 मई 2025 को भारत ने पाकिस्तान और PoK में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक मिसाइल और ड्रोन हमले किए। इससे पाकिस्तान की कमर टूट गई। बौखलाए पाकिस्तान ने भी 8-9 मई 2025 को सीमा पर भारी गोलीबारी और ड्रोन हमले किए, जिनका उसे मुंहतोड़ जवाब मिला। 10 मई 2025 को पाकिस्तान ने भारत के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई (DGMO Rajiv Ghai) से हॉटलाइन वार्ता में गुहार लगाई। तब शाम 5 बजे से संघर्षविराम हुआ। पाकिस्तान ने स्वीकार किया कि उसके 11 सैन्य अधिकारी मारे गए और 78 से अधिक घायल हुए।
यह भी पढ़ें- Operation Sindoor Inside Story: पीएम मोदी के इशारे से लेकर 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम देने तक की पूरी कहानी
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications