यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- विश्व गुरु से हम विश्व भिखारी बन गए

नई दिल्ली, अप्रैल 27: भारत कोरोना महामारी की दूसरी लहर से लड़ रहा है। भारत में लोग इस समय दवाईयों, बेड और ऑक्सीजन की भारी कमी का सामना कर रहे है। इसी बीच टीएमसी लीडर यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है। दूसरे देशों से मदद मांग रही मोदी पर को निशाना साधते हुए यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा कि, विश्व गुरु से हम विश्व भिखारी बन गए हैं। सिन्हा ने मौजूदा हालतों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है।

Yashwant Sinha Slams modi govt over covid management Says, Vishwa Guru To Vishwa Beggars

टीएमसी नेता यशवंत सिन्हा ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा कि, विश्व गुरु से हम विश्व भिखारी बन गए हैं। दुनिया में टीका देने वाले हम चिकित्सा सहायता के लिए भीख मांग रहे हैं। इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया, जिसमें लिखा कि, हमें पहले भी विदेशों से मदद मिली है, लेकिन उन दिनों में हम अपने लोगों के सामने अपनी सोच को लेकर गलत नहीं थे। हमारा वर्तमान नेतृत्व केवल तथ्यों की गलत व्याख्या पर विश्वास करता है।

Yashwant Sinha Slams modi govt over covid management Says, Vishwa Guru To Vishwa Beggars

यशवंत सिन्हा ने अमित शाह और नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, मोदी / शाह ने अपने कर्तव्यों और उनके द्वारा ली गई संवैधानिक शपथ की उपेक्षा करते हुए बंगाल को जीतने की कोशिश की। इस बीच भारत कोरोना से मरने लगा। बता दें कि, हर दिन कोरोना के मामले 3 लाख के पार जा रहे हैं, जिसके कारण एक्टिव केसों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घंटे में देश में 3.23 लाख कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, जो पिछले कुछ दिनों में कम आंकड़ा है. जबकि 2771 लोगों की मौत हुई है ।

Yashwant Sinha Slams modi govt over covid management Says, Vishwa Guru To Vishwa Beggars
ऑक्सीजन की कमी से जूझती दिल्ली में कोरोना मरीजों को जीवन दे रहा गाजियाबाद का यह गुरुद्वारा

एक स्टडी के मुताबिक दुनिया के 38 फीसदी कोरोना केस सिर्फ भारत में है। जो इसकी भयावहता को दर्शाती है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने जो डाटा जारी किया है उससे साफ है कि दुनिया भर के कुल संक्रमितों की संख्या में भारत की हिस्सेदारी चिंताजनक है। पिछले महीने ही यह हिस्सेदारी 9 फीसदी के आसपास थी। लेकिन अब यह बढ़कर 38 फीसदी पर पहुंचता दिख रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+