ऑक्सीजन की कमी से जूझती दिल्ली में कोरोना मरीजों को जीवन दे रहा गाजियाबाद का यह गुरुद्वारा

ऑक्सीजन की कमी से जूझती दिल्ली में कोरोना के कई मरीजों के लिए गाजियाबाद के इंदिरापुरम में स्थित एक गुरुद्वारा उम्मीद की किरण लेकर आया है।

नई दिल्ली, 27 अप्रैल। दिल्ली समेत देश के कई अस्पताल इस समय ऑक्सीजन की भारी कमी से जूझ रहे हैं। ऑक्सीजन की कमी से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ऑक्सीजन की कमी से जूझती दिल्ली में कोरोना के कई मरीजों के लिए गाजियाबाद के इंदिरापुरम में स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा उम्मीद की किरण लेकर आया है। यह गुरुद्वारा कोरोना के मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध करा रहा है। कोरोना के कई मरीज जिन्हें अस्पतालों में ऑक्सीन नहीं मिल रही है, बेड नहीं मिल रहे हैं वे यहां पहुंच रहे हैं। यहां उनकी हरसंभव मदद की जा रही है। लेकिन कई मरीज ऐसे हैं जो यहां तक पहुंच तो गए लेकिन उन्होंने आते आते बहुत देर कर दी। कई मरीजों की जान नहीं बच सकी।

Recommended Video

    कोरोना मरीजों के लिए गाजियाबाद में शुरू हुई 'ऑक्सीजन लंगर सेवा', इस तरह कर रहे जरूरतमंदों की मदद
    Gurudwara

    आउटलुक पत्रिका ने गुरुद्वारा के सामने का एक वीडियो जारी किया है, जहां कई कोरोना मरीज अपनी कार में बैठे हुए हैं और उन्हें ऑक्सीजन लगाई जा रही है। गुरुद्वारा बेड की सुविधा तो नहीं मुहैया करा पा रहा लेकिन कोरोना के मरीजों को यहां ऑक्सीजन जरूर मिल रही है।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार का आदेश- इमरजेंसी मरीजों को देखेंगे सभी अस्पताल, HC ने फैसले पर की सख्त टिप्पणी

    गुरुद्वारा कमेटी के प्रमुख गुरप्रीत सिंह ने आउटलुक से बातचीत में कहा, 'हम लोगों को ऑक्सीजन देने की कोशिश कर रहे हैं, लोग ऑक्सीजन की कमी से मर रहे हैं। कोरोना ने शायद ही कोई घर सुरक्षित छोड़ा हो। इसलिए हमने ये सेवा शुरू की है। तीन दिन और दो रातें हो गई, तकरीबन बारह सौ तेरह सौ लोगों को यहां जीवन दान मिल चुका है, जो सिर्फ ऑक्सीजन के कारण मरने की कगार पर थे। अभी हमारी सेवा चल रही है। एक सिलेंडर से हम 30-35 लोगों को बचाते हैं।'

    वीडियो में एक व्यक्ति पापा-पापा चिल्लाता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है मानों उसका पिता अब इस दुनिया में नहीं रहा। शायद उसे ऑक्सीजन मिलने में देरी हो गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+