Nirav Modi-PNB fraud: यशवंत सिन्हा ने अरुण जेटली से पूछे 10 सवाल

नई दिल्लीः पंजाब नेशनल बैंक में घोटाले के बाद कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे आरोप लगा रहे हैं। अब इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा भी कूद पड़े हैं। यशवंत सिन्हा ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। यशवंस सिन्हा ने कहा है कि कोई भी वित्तमंत्री हर समय, अपने नीचे काम करने वाली हर संस्था के हर कृत्य पर नजर नहीं रख सकता, लेकिन वह अपनी संवैधानिक और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी से भी नहीं बच सकता।

Yashwant Sinha asks 10 question to Finance Minister Arun Jaitley on Nirav Modi scam

यशवंत सिन्हा ने 10 सवाल पूछे हैं-
1. यशवंत सिन्हा ने पूछा है कि अगर नीरव मोदी का घोटाला 2011 में शुरू हुआ था, तो बताया जाए कि हर साल कितने लेटर ऑफ अंडरस्टैंडिंग जारी किए गए? मामले को इससे आगे साफ-साफ समझने के लिए मई, 2014 को एक खास वक्त मान लिया जाए, और बताया जाए कि मई, 2014 तक कितने एलओयू जारी हुए, और कितने उस साल के अंत तक.
प्रत्येक एलओयू की राशि बताई जाए।
2. भाजपा ने पूछा है कि सरकार को बताना चाहिए कि एलओयू कितनी अवधि के लिए वैध था - 90 दिन, 180 दिन, 365 दिन या उससे भी ज्यादा।
3. हर एलओयू पर विदेशी बैंकों से कितनी राशि निकली?
4. कितने मामलों में एलओयू की रकम पंजाब नेशनल बैंक को वापस लौटी? कितने एलओयू की गारंटी पंजाब नेशनल बैंक को नहीं लौटाई गई? और क्यों
5. अगर किसी विदेशी बैंक ब्रांच को तय टाइम पर पैसे नहीं दिए गए तो क्या उसने पंजाब नेशनल बैंक को इसकी जानकारी दी? कितने मामलों में बकाया वसूली के लिए पंजाब नेशनल बैंक की गारंटी का इस्तेमाल किया गया?
6. इस पूरे मामले में विदेशी मुद्रा का ट्रांजेक्शन का लेनदेन हुआ। तो फिर इस पूरे मामले में आरबीआई कैसे बचा रह गया?
7. जैसा की कहा जा रहा है कि नीरव मोदी ने 200 शेल कंपनियां बनाई थीं जिनके जरिए लेनदेन हुआ, लेकिन फिर सरकार के दावे का क्या हुआ कि नोटबंदी के बाद ऐसी सारी फर्जी कंपनियां बंद हो गई हैं?
8.जब जांच एजेंसियां तुंरत ही नीरव मोदी की जब्त की गई संपतियों को कैलकुलेट कर सकती हैं तो फिर वे साधारण जानकारियां क्यों नहीं साझा कर रही हैं?
इन सवालों के अलावा यशवंत सिन्हा ने पूछा है कि अंत में, इस कन्फ्यूजन से किसे फायदा हो रहा है? हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि इस खबर की प्रासंगिकता तभी तक है, जब तक कोई बड़ी खबर मीडिया को मिल नहीं जाती? उसके बाद फिर नीरव मोदी भी माल्या की तरह इतिहास बन जाएंगे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली चीफ सेक्रेटरी विवाद: AAP के MLA प्रकाश जरवाल हिरासत में, अमानतुल्लाह खान के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+