दिल्ली चीफ सेक्रेटरी विवाद: AAP के MLA प्रकाश जरवाल हिरासत में, अमानतुल्लाह खान के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
नई दिल्ली। दिल्ली चीफ सेक्रेटरी अंशू प्रकाश से हाथापाई के मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जरवाल को मंगलवार देर रात पुलिस ने हिरासत में लिया है। चीफ सेक्रेटरी ने आरोप लगाया था कि सीएम केजरीवाल के आवास पर उनके साथ आप के विधायकों ने हाथापाई की थी। देर रात दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जरवाल को उनके घर अंबेडकर नगर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, विधायक अमानतुल्लाह खान के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गए हैं।

पुलिस ने बताया कि विधायक अमानतुल्लाह खान की अभी तलाश जारी है। वहीं, पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से रही है। दिल्ली सरकार के लिए मंगलवार का पूरा घटनाक्रम उठापठक भरा रहा। चीफ सेक्रेटरी ने पहले तो अमानतुल्लाह खान और आप विधायकों के खिलाफ हाथापाई के आरोप में केस दर्ज किया और उसके बाद विपक्षी पार्टियों ने मुख्यमंत्री केजरीवाल पर जमकर हमला बोला।
चीफ सेक्रेटरी के इस एफआईआर में आईपीसी की कई धाराएं दर्ज की है, जिसमें गलत दायित्व, आपराधिक धमकी, चोट पहुंचाना, आपराधिक साजिश, अपमान और एक सार्वजनिक कर्मचारी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोकना आदि शामिल है। चीफ सेक्रेटरी से हाथापाई के बाद दिल्ली की सियासत अब गर्म हो चुकी है। जहां एक तरफ कांग्रेस और बीजेपी दोनों केजरीवाल सरकार पर हमला करने से बिल्कुल भी नहीं चूक रही है, तो वहीं दिल्ली ब्यूरोक्रेट्स भी सड़कों पर उतर कर आप सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
वही, आप विधायकों पर कार्रवाई से पहले दिल्ली के IAS DANICS और DASS एसोसिएशन ने केजरीवाल सरकार की मीटिंग में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया। इन तीनों ने एसोसिएशन ने केजरीवाल सरकार माफी की मांग करते हुए अपने विधायक पर कार्रवाई की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications