सुब्रह्मण्यम स्वामी की बेटी के नाम पर गलत वीडियो वायरल, सामने आया सच

नई दिल्ली्।बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी की छवि एक कट्टर ब्राह्मण हिंदू नेता की है, अक्सर वो टीवी डिबेट में राम मंदिर का राग अलापते नजर आते हैं लेकिन उनकी खुद की बेटी सुहासिनी हिंदू धर्म की नहीं बल्कि इस्लाम की अनुयायी है।

सुहासिनी ने एक मुस्लिम युवक नदीम हैदर से शादी की है लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर उनके नाम से एक गलत वीडियो वायरल हो रहा है लेकिन जिसमें सुहासिनी नहीं बल्कि जानी-मानी उर्दू शायरा लता हैदर हैं जो कि वीडियो में किसी इंटरव्यू के दौरान इस्लाम की वकालत कर रही हैं और कह रही हैं कि इस्लाम और मुसलमानों को लेकर बहुत सारी भ्रांतियां समाज में फैली हुई हैं, जिनका दूर होना बहुत जरूरी है।

वायरल सच: शायरा लता हैदर को बता दिया सुहाासिनी हैदर

लता ने कहा कि हकीकत तो ये है कि इस्लाम से ज्यादा प्यारा, साफ और खूबसूरत मजहब कोई दूसरा है ही नहीं। हालांकि वीडियो में उन्होंने ये भी कहा कि उनके अब्बू एक कट्टर ब्राह्मण हैं और उनके घरवालों ने उन्हें मुशायरों में जाने के लिए काफी रोका करते थे लेकिन वो नहीं मानी क्योंकि उन्हें इस्लाम से मोहब्बत हो गई थी। ये वीडियो कोहराम टीवी ने अपलोड किया है।

लोगों को भ्रमित करने की कोशिश

इस वीडियो के अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर स्वामी को लेकर वार छिड़ गई थी लेकिन जब से कोहराम टीवी ने इस वीडियो की सत्यता से लोगों का रूबरू कराया तब जाकर लोगों को वायरल वीडियो का सच सामने आया और वो लोग शर्मिंदा हो गये जिन्होंने सोशल मीडिया पर सुहासिनी हैदर के नाम पर स्वामी को बुरा-भला कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+