आखिर राम मंदिर के तारीखों का ऐलान स्वामी कैसे कर सकते हैं?

नई दिल्ली। बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दावा किया है कि इस साल के अंत में यानी दिसंबर में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जायेगा जिसे सुनकर ना केवल देश के मुस्लिम भाई बल्कि खुद हिंदू लोग भी हैरान है। सबके जेहन में केवल एक ही बात आ रही है कि आखिर जो मु्द्दा सुप्रीम कोर्ट के भीतर है उसके बारे में स्वामी कैसे कोई ऐलान कर सकते हैं?

बाबरी विध्वंस बरसी: कब होगा अयोध्या में विकास का सवेरा?

क्या यह कोई स्वामी का चुनावी स्टंट है या फिर वो साल 2017 के विधानसभा चुनावों के मद्दे नजर इस तरह की बातें करके देश में बीजेपी के लिए माहौल पैदा कर रहे हैं। इसी बात पर न्यूज चैनल आज तक चैनल के 'टक्कर' कार्यक्रम में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के बीच बहस हुई, जिसमें आम लोगों ने भी दोनों से सवाल किये।

जानिए नेशनल हेराल्ड पर क्या है विवाद और क्यों फंसे हैं सोनिया-राहुल

आईये इस प्रोग्राम के कुछ अंशों के बारे में हम आपको स्लाइडों के जरिये बताते हैं कि किन सवालों का जवाब बातों में चतुर स्वामी भी नहीं दे पाये..

क्या राम मंदिर बीजेपी का चुनावी एजेंडा है?

क्या राम मंदिर बीजेपी का चुनावी एजेंडा है?

-ओवैसी: हां, बिल्कुल..तभी तो चुनावों के ठीक पहले वो इस सेंसटिव मुद्दे को हाईलाइट कर रही है।
-स्वामी: नहीं बिल्कुल नहीं, इन बातों का चुनावों से कोई लेना देना नहीं, मैं इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करता।

साल 2017 वाले चुनावों में बीजेपी की हार हो सकती है?

साल 2017 वाले चुनावों में बीजेपी की हार हो सकती है?

-ओवैसी: हो सकता है, तभी वो देश में राम मंदिर का जिक्र करके धर्मों की राजनीति कर रही है?
-स्वामी: मैंने कहा ना..इन बातों का चुनावों से कोई लेना देना नहीं..मंदिर का चुनाव से नहीं देश के लोगों की भावना से लेना देना है।

जब चुनाव आते हैं तभी मंदिर का जिक्र क्यों होता है?

जब चुनाव आते हैं तभी मंदिर का जिक्र क्यों होता है?

-ओवैसी: हां, क्योंकि बीजेपी इन्हीं मुद्दों पर चुनाव लड़ती है, जमीनी हकीकत और तरक्की से कोई लेना-देना नहीं।
-स्वामी: ऐसा नहीं है, राम मंदिर बीजेपी के मेनफेस्टों में है।

अयोध्या को मंदिर नहीं तरक्की की जरूरत?

अयोध्या को मंदिर नहीं तरक्की की जरूरत?

-ओवैसी: केवल अयोध्या को नहीं बल्कि देश को भी इसी की जरूरत है, काश फैजाबाद में आने वाले पत्थर से मंदिर नहीं तालीम के घर बनते।
-स्वामी: जिसका जन्म जहां हुआ है वहां उसका घर होना चाहिए, पहले घर बने फिर बाकी चीजें बाद में हो जायेंगी।

तारीखों का ऐलान स्वामी कैसे कर सकते हैं?

-ओवैसी: जो मु्द्दा सुप्रीम कोर्ट के भीतर है उसके बारे में स्वामी कैसे कोई ऐलान कर सकते हैं, इन्हें कैसे पता कि वहां मंदिर बनेगा क्या यह देश का माहौल बिगाड़ना नहीं है?
-स्वामी: नहीं, मुझे विश्वास है कि फैसला राम मंदिर के पक्ष में होगा इसलिए मैंने ऐसा कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+