सागर हत्याकांड: आसपास के लोगों में प्रभाव बनाने के लिए सुशील कुमार ने बनवाया था पीटते हुए VIDEO

नई दिल्‍ली, 23 मई। ओलिंपिक मेडल विजेता रेस्‍लर सुशील कुमार और उसके एक साथी अजय को दिल्‍ली पुलिस के स्‍पेशल सेल ने रविवार को मुंडका से गिरफ्तार किया है। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या मामले में पिछले काफी दिनों से सुशील कुमार फरार चल रहे थे। दिल्‍ली पुलिस ने बताया कि जिस वक्त सुशील कुमार सागर को छत्रसाल स्टेडियम में पीट रहा था उस वक्‍त प्रिंस मोबाइल से वीडियो बना रहा था।

सागर हत्याकांड: आसपास के लोगों में प्रभाव बनाने के लिए सुशील कुमार ने बनवाया था पीटते हुए VIDEO

पुलिस ने बताया कि जिस वीडियो में सागर (मृतक) को पीटा गया था, वो इसलिए बनाया गया था ताकि सुशील (आरोपी) का उसके सर्किल में प्रभाव बना रहे और कोई उसका विरोध न कर सके। कुल मिलाकर लोगों में अपने नाम की दहशत भरना था। सुशील ने प्रिंस से वीडियो बनाने को कहा था, लेकिन सागर की मौत हो गई जिसके बाद आरोपी भाग गए। आपको बता दें कि प्रिंस दलाल पहले ही दिल्‍ली पुलिस के हत्‍थे चढ़ चुका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+