Wrestlers Protest: पहलवान बोले- बृजभूषण के खिलाफ सिर्फ FIR पर्याप्त नहीं, जारी रहेगा हमारा धरना
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और कोच के खिलाफ जंतर पर धरना दे रहे पहलवानों ने मामले में गिरफ्तारी तक विरोध जारी रखने की बात कही है।

Wrestlers Protest: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर मैदान में पहलवानों का धरना जारी है। रेस्टलर्स भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कुछ कोच खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। विरोध के छठवें दिन पहलवानों ने कहा कि उनका धरना अभी खत्म होने वाला नहीं है। एक बयान में उन्होंने कहा कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ अब तक की गई कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, वे उनकी गिरफ्तार की मांग कर रहे हैं।
विरोध कर रहे पहलवानों में विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित कई खिलाड़ी शामिल हैं। इससे पहले भी जनवरी में जंतर मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कार्रवाई को लेकर खिलाड़ियों ने धरना दिया था। लेकिन मामले में कार्रवाई से असंतुष्ट खिलाड़ियों ने 23 जनवरी के फिर से जंतर मंतर पर धरना शुरू किया है।
ये भी पढ़ें: PBKS vs LSG: कप्तान और उप कप्तान से होता है जीत-हार का फैसला, ये हैं आज के तीन बेस्ट C/VC दावेदार
शुक्रवार के धरने में शामिल पहलवानों ने कहा कि वे कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ केवल एफआईआर दर्ज किए जाने से संतुष्ट नहीं है। उनका विरोध प्रदर्शन खत्म होने वाला नहीं है। रेस्टलर्स ने कहा कि भारती कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी तक उनका विरोध जारी रहेगा। इसके साथ ही खिलाड़ियों ने कहा कि उन्हें पद से भी हटाया जाना चाहिए।
#WATCH | Wrestlers' petition seeking registration of FIR against WFI president Brij Bhushan | "...Our protest will continue until he is sent to jail," says wrestler Bajrang Punia.
SG Tushar Mehta today apprised Supreme Court that the Delhi Police will register FIR by today… https://t.co/h8yp5wS5Xh pic.twitter.com/u2kMC593Ri
— ANI (@ANI) April 28, 2023
पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि अब वे अपने संघर्ष को निर्णायक मोड में ले जा रहे हैं। एक बयान में पुनिया ने कहा, "हमारा विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक उन्हें जेल नहीं भेजा जाता।" बता दें कि एसजी तुषार मेहता ने रेस्टलर्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान अदालत को अवगत कराया कि दिल्ली पुलिस आज शाम तक मामले में प्राथमिकी दर्ज करेगी।
ये भी पढ़ें: PBKS vs LSG: ऑलराउंडर देते हैं सबसे ज्यादा पॉइंट, कौन हो सकते हैं आज के टॉप-3 हरफनमौला खिलाड़ी












Click it and Unblock the Notifications