PBKS vs LSG: ऑलराउंडर देते हैं सबसे ज्यादा पॉइंट, कौन हो सकते हैं आज के टॉप-3 हरफनमौला खिलाड़ी
आज पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला है। आइए देखते हैं आज के मैच में सबसे ज्यादा पॉइंट देने की संभावना रखने वाले टॉप के ऑलराउंडर कौन से हो सकते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 सीजन के मैच नंबर 38 में आज पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला है। यह मैच मोहाली के आईएस बिंद्रा पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए देखते हैं इस मैच में टॉप ऑलराउंडर कौन हो सकते हैं।
1. सैम करन शिखर धवन की जगह पर कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। वे पिछले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच भी रह चुके हैं जहां उन्होंने ताबड़तोड़ पारी खेली थी। सैम ऐसे खिलाड़ी हैं जो आपको कई विभागों में पॉइंट दे सकते हैं। गेंदबाजी में हालांकि वे पिछले दो मुकाबलों में विकेट नहीं ले पाए हैं लेकिन खराब बॉलिंग भी नहीं की है।
2. काइल मेयर्स- लखनऊ सुपर जायंट्स का यह खिलाड़ी अभी तक आईपीएल में 34.71 की औसत के साथ और 150 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी कर चुका है। वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के धाकड़ ओपनर अच्छी मीडियम पेस बॉलिंग भी कर लेते हैं और पार्टनरशिप को तोड़ने के लिए कारगार साबित हो सकते हैं।
हालांकि वह अभी तक आईपीएल में कोई विकेट नहीं ले पाए हैं लेकिन उनको बहुत ज्यादा मौके भी नहीं दिए गए। वह बहुत अच्छे 1-2 ओवर डाल रहे हैं।
3. मार्कस स्टोइनिस; लखनऊ सुपर जायंट्स का यह धाकड़ ऑलराउंडर आज की परिस्थितियों में कहर बरपा सकता है। उन्होंने पिछले दो मैचों में 20 रन देकर दो विकेट और 28 रन देकर दो विकेट लिए हैं, जो बताता है कि वे गेंदबाजी में कितने उपयोगी साबित हो सकते हैं।
बैटिंग में सभी उनकी पावर हिटिंग काबिलियत के बारे में सभी जानते ही हैं जहां वे फिनिशर का रोल निभाते हैं। ऐसे में स्टोइनिस आज ऑलराउंडर की लिस्ट में देखने वाले खिलाड़ी होंगे। उन्होंने पंजाब के खिलाफ 7 पारियों में 45 की औसत से 179 रन बनाए हैं और 20.67 की औसत से 3 विकेट लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications