PBKS vs LSG: कप्तान और उप कप्तान से होता है जीत-हार का फैसला, ये हैं आज के तीन बेस्ट C/VC दावेदार
PBKS vs LSG C/VC Today: आज पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला है। कौन होगा आज के मुकाबले में कप्तान और उपकप्तान के तौर पर बेस्ट विकल्प जो देगा सबसे ज्यादा पॉइंट।

PBKS vs LSG Today Match Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग में आज पंजाब किंग्स की टीम अपने होम ग्राउंड पर लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ भिड़ंत करने के लिए तैयार है। लखनऊ की टीम अंक तालिका में अच्छी स्थिति में है तो पंजाब की टीम को अब कुछ जीत लगातार चाहिए। आइए देखते हैं आज के मुकाबले में क्रिकेट पॉइंट के मामले में सबसे लुभावनी दो पोस्ट- कप्तान और उपकप्तान कौन हो सकते हैं।
1. सैम करन इस समय असल में भी पंजाब की टीम की प्लेइंग इलेवन की कप्तानी कर रहे हैं और आज के मुकाबले के लिए पसंदीदा कप्तान और उपकप्तान के विकल्प हो सकते हैं। सैम ने पिछले मैच में एक जबरदस्त पारी खेलकर अपनी टीम को जिताया था जहां उन्होंने 29 गेंदों पर 55 रन बनाए थे।
इसके अलावा गेंदबाजी में भी योगदान दे रहे हैं और लगातार चार ओवर हर मैच में डालने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा उनके हाथ में एक दो कैच तो आ ही जाता है। ये सब चीजें सैम करन को आज कप्तान या उप कप्तान की पोस्ट के लिए पसंदीदा विकल्प बना देती है।
2. मार्कस स्टोइनिस जिस तरह की बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर रहे हैं उसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। लखनऊ सुपर जायंट्स के इस आलराउंडर ने पिछले दो मैचों में 7 ओवर फेंकते हुए 48 रन देकर 4 विकेट लिए हैं। वह एक अच्छे फिल्डर भी हैं जिससे उनके हाथ में 1-2 कैच भी आ सकता है।
हालांकि ये पिछले दो मैचों में कोई कैच नहीं ले पाए हैं लेकिन उन्होंने इस सीजन में अभी तक चार कैच लिए हैं। बल्लेबाजी में वे धाकड़ है ही और सीजन के एक मैच में 30 गेंदों पर 65 रन बनाकर सनसनी बटोर चुके हैं। स्टोइनिस आज कप्तानी और उप- कप्तानी के लिए पसंदीदा विकल्प होंगे।
3. केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए इस सीजन में टॉप स्कोरर हैं और उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ शुरुआती मुकाबले में शानदार पचासा भी जड़ा था। वे ओपनिंग में आते हैं और स्पिन व पेस पर अच्छी पकड़ रखते हैं।
पिछले कुछ मैचों में केएल राहुल लगातार रन उगल रहे हैं। पिछली तीन पारियों में 2 बड़े अर्धशतक भी उनके नाम है। पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 38 की औसत से 190 रन बनाए हैं तो पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में वे करीब 50 की औसत से 448 रन बना चुके हैं जो उनको कप्तानी या उप कप्तानी के लिए बहुत अच्छा विकल्प बनाता है।












Click it and Unblock the Notifications