Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Wrestler Protests: गृहमंत्री को लिखे पत्र को विनेश फोगाट ने बताया फर्जी

Wrestler Protests: बजरंग पूनिया ने अमित शाह को पत्र लिखकर दिल्ली पुलिस पर संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दो पहलवानों के सिर फोड़ दिए। लेकिन इस पत्र को विनेश फोगाट ने फर्जी बताया है।

bjrang punia

Wrestler Protests: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों की पुलिस के साथ कथित हाथापाई की खबर सामने आई है। इस बीच यह रिपोर्ट सामने आई थी कि बजरंग पूनिया ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है।

लेकिन इस पत्र पर सफाई देते हुए विनेश फोगाट ने कहा कि हम खिलाड़ियों की ओर से इस तरह का कोई पत्र नहीं लिखा गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस रिपोर्ट को गलत बताते हुए सर्कुलेट हो रहे पत्र को फर्जी बताया है।

जो पत्र शेयर किया जा रहा है उसमे दावा गिया गया है कि मित शाह को लिखे पत्र में पूनिया ने मांग की है कि आंदोलन कर रहे खिलाड़ियों की मांग का समाधान किया जाए। पूनिया ने अपने पत्र में लिखा है कि 3 मई की रात को दिल्ली पुलिस ने हमारे साथ धक्कामुक्की की है। पुलिसवालों ने पहलवानों पर हमलाकिया, दो पहलवानों के सिर फोड़ दिए।

यही नहीं पूनिया ने अपने पत्र में लिखा है कि पुलिस ने ओलंपिक खिलाड़ी विनेश फोगाट को अपशब्द कहे हैं,साक्षी मलिक और संगीता फोगाट के साथ बदसलूकी की है।

जिस तरह से पुलिस ने पहलवानों के साथ कथित हाथापाई और बदसलूकी की है उसके बाद बजरंग पूनिया ने अमित शाह को यह पत्र लिखा है। बता दें कि पहलवान 11 दिनों से अपनी मांग को लेकर जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं।

कथित पत्र में दावा किया गया है कि पूनिया ने लिखा कि हम 11 दिन से जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे हैं,लेकिन 3 मई को रात तकरीबन 11 बजे जब हम अपने रात्रि विश्राम की व्यवस्था कर रहे थे तो दिल्ली पुलिस के एसपी धर्मेंद्र ने 100 पुलिसकर्मियों के साथ हमपर हमला कर दिया।

कथित पत्र में आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने दुष्यंत फोगाट और राहुल यादव का सिर फोड़ दिया है। पुलिस ने विनेश फोगाट के साथ गाली गलौज की। यही नहीं पुलिस ने साक्षी और संगीता फोगाट के साथ धक्का-मुक्की भी की है। पहलवानों पर हमला और उनके साथ बदसलूकी देश की छवि को खराब करने और पहलवानों का हौसला तोड़ने वाली घटना है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+