IndiGo 2 अप्रैल से फ्यूल चार्ज बढ़ाने का किया ऐलान, कितना महंगा हो जाएगा एयर टिकट?
IndiGo increase fuel Charges: जेट ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों के चलते इंडिगो ने ऐलान किया कि 2 अप्रैल से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर ईंधन शुल्क बढ़ जाएगा। इसका असर सीधे हवाई किराए पर पड़ेगा, लेकिन एयरलाइन ने कहा कि उन्होंने यात्रियों पर बोझ कम रखने की कोशिश की है।
कितना महंगा हो जाएगा किराया?
नई दरों के अनुसार, घरेलू फ्लाइट्स में दूरी के हिसाब से ईंधन शुल्क ₹275 से ₹950 तक और अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर ₹900 से ₹10,000 तक होगा। इंडिगो के मुताबिक, पिछले महीने एटीएफ की कीमतों में दोगुनी से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में अब एटीएफ ₹1,04,927 प्रति किलोलीटर और मुंबई में ₹98,247 प्रति किलोलीटर हो गई है।

एयरनाइन 40 फीसदी खर्च फ्यूल पर आता है
एयरलाइन की कुल परिचालन लागत का लगभग 40% ईंधन पर खर्च होता है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर बताया, "अंतरराष्ट्रीय कीमतों में पर्याप्त वृद्धि से घरेलू यात्रा लागतों को सुरक्षित रखने के लिए, मंत्रालय की सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से परामर्श के बाद, एयरलाइंस को केवल 25% (यानी ₹15 प्रति लीटर) की आंशिक व चरणबद्ध वृद्धि दी है।"
ईरान युद्ध के चलते इंडिगो पहले ही अतिरिक्त फ्यूल चार्ज वसूल रही
गौरतलब है कि 14 मार्च से ही इंडिगो अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते ईंधन मूल्यों में उछाल के चलते घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ₹425 से ₹2,300 तक का अतिरिक्त ईंधन शुल्क वसूल रही थी।
यात्रियों की जेब पर कितना पड़ेगा असर
हालांकि ईंधन की कीमतें काफी बढ़ गई हैं, इंडिगो ने पूरी भरपाई के लिए सिर्फ मामूली वृद्धि की है, ताकि टिकट बहुत महंगे न हो जाएँ। इस कदम से अधिकांश यात्रियों के लिए हवाई किराया ज्यादा बढ़ने से बचा रहेगा, जबकि गैर-अनुसूचित और चार्टर उड़ानों के लिए असर थोड़ी ज्यादा गंभीर हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications