Aaj Ka Match Kon Jeeta 1 April: आज का मैच कौन जीता- लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स
Aaj Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके गेंदबाजों ने बिल्कुल सही साबित कर दिखाया। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की पूरी टीम अपने ही घरेलू मैदान (एकाना स्टेडियम) पर 18.4 ओवरों में महज 141 रनों पर ढेर हो गई, जवाब में खेलते हुए दिल्ली ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली।
लखनऊ की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान ऋषभ पंत (7) और एडेन मार्करम (11) सस्ते में पवेलियन लौट गए। सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 28 गेंदों में 35 रनों की तेज पारी खेलकर उम्मीद जगाई थी, लेकिन उनके आउट होते ही विकेटों की झड़ी लग गई। मध्यक्रम में अब्दुल समद ने 25 गेंदों में 36 रनों का योगदान देकर टीम को 140 के पार पहुँचाया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला।

दिल्ली की ओर से लुंगी एनगिडी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने न केवल निकोलस पूरन को अपनी 'मिस्ट्री बॉल' पर बोल्ड किया, बल्कि निचले क्रम के बल्लेबाजों को भी टिकने नहीं दिया। एनगिडी के अलावा टी. नटराजन ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए धमाका किया। दोनों ने मिलकर 3-3 विकेट अपने नाम किए।
जवाबी पारी में खेलते हुए दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। मोहम्मद शमी ने पहले ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल को गोल्डन डक पर चलता किया। इसके बाद पथुम निसंका 1 और नितीश राणा 15 रन बना चलते बने। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 3 विकेट पर 25 रन हो गया। इस बीच कप्तान अक्षर पटेल गोल्डन डक पर चले गए। इस समय स्कोर 26 रन था।
मुश्किल स्थिति में ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने समझदारी से बैटिंग करते हुए ऐसा कारनामा किया, जो लखनऊ काफी समय तक याद रखेगी। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए शतकीय भागीदारी कर मैच छीन लिया।
रिजवी ने 47 गेंदों में नाबाद 70 रन जड़े। उनके बल्ले से 5 चौके और 4 छक्के आए। स्टब्स ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 39 रन बनाए। इस तरह दिल्ली ने 18वें ओवर में 4 विकेट पर 145 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications