Easter 2024: ईस्टर के दिन भी करना होगा काम, मणिपुर सरकार के फैसले से लोगों में आक्रोश
Easter 2024: मणिपुर में एक बार फिर सरकार के फैसले से राज्यभर में आक्रोश फैल गया है। मणिपुर सरकार ने ईस्टर की छुट्टी के दिन वर्किंग डे घोषित कर दिया है। जिससे क्षेत्र में हलचल मच गई है। मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा कि 30-31 मार्च को सरकारी कार्यालयों, निगमों और स्वायत्त निकायों के लिए वर्किंग वीकेंड होगा।
बता दें कि ईस्टर, ईसाइयों का प्रमुख त्योहार है। इस साल 31 मार्च को पड़ रहा है। लेकिन मणिपुर सरकार ने इसको वर्किंग डे घोषित कर दिया है। आदिवासी समूहों की एक प्रमुख संस्था आईटीएलएफ ने कहा कि सरकार के फैसले से ईसाई समुदाय की भावनाएं आहत होंगी।

आईटीएलएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि मणिपुर में कई ईसाई हैं। रविवार रेस्ट का दिन है और हमारे पास ईस्टर रविवार है। नागा छात्र समूह पौमई नागा त्सिडौमई मी के शीर्ष निकाय ने भी मणिपुर सरकार से आदेश को रद्द करने का आग्रह किया है।
पिछले साल मणिपुर में मैतई और कुकी समुदायों के बीच झड़प में सैकड़ों लोग मारे गए और 50 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए।
यह भी पढ़ें- मणिपुर-राजस्थान के उम्मीदवारों की BJP ने जारी की सूची, CM मोहन यादव ने दी जीत की अग्रिम बधाई












Click it and Unblock the Notifications