मणिपुर-राजस्थान के उम्मीदवारों की BJP ने जारी की सूची, CM मोहन यादव ने दी जीत की अग्रिम बधाई
MP News: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज (26 मार्च) भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी छठी सूची जारी कर दी है। इस सूची में मणिपुर के दो और राजस्थान के एक उम्मीदवार का नाम घोषित किया है। तो वहीं, इन उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जीत की अग्रिम बधाई दी है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने 'X' हैंडल पर लिखा, 'आज लोकसभा चुनाव-2024 के लिए BJP4India द्वारा घोषित मणिपुर और राजस्थान के सभी प्रत्याशियों को जीत की अग्रिम बधाई देता हूं। निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्पों की सिद्धि में Abki Baar 400 Paar में आप सभी सहगामी बनेंगे। बहुत-बहुत शुभकामनाएं!'

जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के लिए छठी सूची जारी की है। इस सूची में राजस्थान की करौली-धौलपुर (अजा) लोकसभा सीट से इंदु देवी जाटव और दौसा से कन्हैया लाल मीणा को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
इसके अलावा इनर मणिपुर लोकसभा सीट से थौनाओजम बसंत कुमार सिंह पर दांव लगाया गया है। इस सूची को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एव मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने जारी किया है। साथ ही, इसमें लिखा है कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी ने इन नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।












Click it and Unblock the Notifications