'महिला पहलवानों की सुरक्षा महत्वपूर्ण, नहीं गिरने देंगे उनका मनोबल', WFI के खिलाफ प्रदर्शन पर बोले CM खट्टर

मुख्यमंत्री मनोहर लाला खट्टर ने कहा कि हमारी महिला एथलीटों की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है और हम इसे गंभीरता से ले रहे हैं। हम उनका मनोबल कम नहीं होने देंगे।

 हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाला खट्टर

Women Wrestlers Protest WFI Manoharlal Khattar: भारतीय रेसलिंग फेडरेशन के खिलाफ देश के जाने-माने रेसलर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रोटेस्ट में दिग्गज रेसलर विनेश फोगाट और साक्षी मलिक समेत कई रेसलर शामिल हो गई हैं। विनेश फोगाट ने भारतीय रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरन सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने इस आरोप से इनकार किया है। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाला खट्टर ने कहा कि हमारी महिला एथलीटों की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है और हम इसे गंभीरता से ले रहे हैं। हम उनका मनोबल कम नहीं होने देंगे। एथलीटों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से लिया जाएगा।

Recommended Video

    Haryana के CM बदलने की कयासबाजी पर बोले ML Khattar, कहा सिर्फ अफवाह है ये | वनइंडिया हिंदी | *News

    बता दें कि बुधवार को दिग्गज महिला रेसलर विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने भारतीय रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए हैं। गंभीर आरोप लगने क बाद बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी सफाई में कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यौन उत्पीड़न की कोई घटना नहीं हुई है। अगर ऐसा हुआ है तो मैं फांसी लगा लूंगा।

    wfi के अध्यक्ष ने दावा किया कि क्या कोई सामने है जो कह सके कि फेडरेशन ने किसी एथलीट का उत्पीड़न किया? उन्होंने कहा कि यौन उत्पीड़न एक बड़ा आरोप है। जब मेरा ही नाम इसमें घसीटा गया है तो मैं कैसे कार्रवाई कर सकता हूं? मैं जांच के लिए तैयार हूं। बता दें कि भारतीय रेसलिंग फेडरेशन के खिलाफ देश के कई जाने-माने रेसलर प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को इस प्रोटेस्ट में विनेश फोगाट भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि कोच महिला रेसलरों का यौन उत्पीड़न करते हैं। अध्यक्ष बृज भूषण के ऊपर भी यौन उत्पीड़न के आरोप जड़े गए हैं। विनेश फोगाट के अलावा कुछ अन्य नामी रेसलर प्रोटेस्ट कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- जी-20 ग्रुप की बैठकों के लिए सीएम मनोहर लाल ने संभाली कमान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+