जी-20 ग्रुप की बैठकों के लिए सीएम मनोहर लाल ने संभाली कमान

जी-20 सदस्य देशों के शिष्टमंडल के हरियाणा आगमन पर अतिथि देवो भव्ा की भावना से प्रदेश सरकार उनका आतिथ्य सत्कार करेगी।

CM Manohar Lal took command for G 20 group meetings

संयुक्त राष्ट्र संघ के सतत विकास लक्ष्य-2030 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले हरियाणा राज्य को जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठकें आयोजित करने का जो सुअवसर मिला है। इसके सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्वयं कमान संभाल ली है। अनेक स्तर पर उच्चाधिकारियों की बैठकें आयोजित कर इसके सफल आयोजन के लिए सभी पुख्ता प्रबंध समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जी-20 शिखर सम्मेलन की कुछ बैठकें गुरुग्राम में हो रही हैं। जी-20 सदस्य देशों के शिष्टमंडल के हरियाणा आगमन पर अतिथि देवो भव्ा की भावना से प्रदेश सरकार उनका आतिथ्य सत्कार करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को जी-20 की अध्यक्षता करने का सुनहरा अवसर मिला है। जी-20 शिखर सम्मेलन के तहत पहली से 3 मार्च तक गुरुग्राम में एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक होगी। इस बार दुनिया की नजर भारत पर हैं।

वहीं गुरुग्राम, जहां दुनिया की 500 फॉरच्यून कंपनियों के कार्पोरेट ऑफिस स्थापित हैं, उसके माध्यम से हरियाणा के लिए भी यह वैश्विक स्तर पर पुनः अपनी पहचान स्थापित करने का अनोखा अवसर है। गुरुग्राम में जहां एक ओर इन बैठकों के माध्यम से ग्लोबल वर्ल्ड की झलक दिखेगी, वहीं दूसरी ओर विदेशी मेहमानों को हरियाणा की समृद्ध संस्कृति को भी करीब से देखने व जानने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अधिकारियों ने इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

जी-20 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों को गुरुग्राम के सेक्टर-29 में स्थित म्यूजियो कैमरा (म्यूजियम) का भी दौरा करवाने का प्रस्ताव तैयार किया है। यह अनूठा म्यूजियम काफी रोचक जानकारियों से परिपूर्ण है। सुल्तानपुर पक्षी अभ्यारण्य का भी भ्रमण करवाना प्रस्तावित है। इस विशाल प्राकृतिक झील में साइबेरियन पक्षियों की लगभग 100 प्रजातियां आती हैं, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र है। हरियाणा की पहचान बन चुके अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले के माध्यम से भी जी-20 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों को देश-विदेश के कलाकारों की कलाकृतियां, हथकरघा, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक ताने-बाने की समृद्धि और विविधता देखने को मिलेगी।

साथ ही, सरकार ने सदस्य देशों के प्रतिनिधियों को झज्जर के प्रतापगढ़ फार्म का दौरा करवाने की भी योजना बनाई है। इस फार्म में मेहमानों को हरियाणा के पारंपरिक जनजीवन पर आधारित खेल-कूद, कला संस्कृति, खान-पान, कृषि, बागवानी व पशुपालन से जुड़ी गतिविधियों को देखने का मौका मिलेगा। हरियाणा की विकास गाथा व सांस्कृतिक विरासत को थीम कॉर्नर के माध्यम से प्रदर्शित भी किया जाएगा।

जनभागीदारी अभियान बनी बैठक

जी-20 शिखर सम्मेलन को एक जनभागीदारी अभियान बनाने के लिए राज्य सरकार का प्रयास है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा फरवरी माह के दौरान विश्वविद्यालयों तथा कॉलेजों में भारत की जी-20 अध्यक्षता व गुरुग्राम में एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक विषयों पर सेमिनार, निबंध लेखन, प्रतियोगिताएं व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इससे युवाओं, विशेषकर स्कूल, कॉलेजों के विद्यार्थियों को विश्व में जी-20 देशों के महत्व व भूमिका के बारे जानकारी मिलेगी। सांस्कृतिक टीमों द्वारा नुक्कड़ नाटक भी प्रदर्शित किए जाएंगे। इस प्रकार, इस शिखर सम्मेलन को एक जनभागीदारी अभियान बनाने का लक्ष्य पूरा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+