Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

छेड़छाड़ करने वाले को कॉलर से पकड़ महिला ने जड़े खूब थप्पड़, घसीटकर लाई पुलिस स्टेशन

पश्चिमी दिल्ली में महिला अपने दोस्त के साथ घूम रही थी। दोनों करोल बाग के गफ्फार मार्केट में टहल रहे थे कि पांच लोगों के एक ग्रुप ने उनपर अश्लील टिप्पणी करनी शुरू कर दी। इसके बाद महिला ने एक को कॉलर से पकड़कर उसे खूब थप्पड़ जड़े और खींचकर थाने लेकर आई।

नई दिल्ली। दिल्ली में एक महिला छेड़छाड़ करने वाले को कॉलर से खींचती हुई पुलिस स्टेशन लेकर आई। पश्चिमी दिल्ली में महिला अपने दोस्त के साथ घूम रही थी। दोनों करोल बाग के गफ्फार मार्केट में टहल रहे थे कि पांच लोगों के एक ग्रुप ने उनपर अश्लील टिप्पणी करनी शुरू कर दी। इसके बाद महिला ने एक को कॉलर से पकड़कर उसे खूब थप्पड़ जड़े और खींचकर थाने लेकर आई।

Eve Teasing

25 फरवरी को पश्चिमी दिल्ली में महिला अपने दोस्त के साथ करोल बाग के गफ्फार मार्केट में टहल रही थी। तभी पांच लोगों के एक ग्रुप ने अश्लील टिप्पणी करनी शुरू कर दी। उनसे बचने के लिए दोनों रिक्शा में बैठ गए लेकिन युवकों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। वो रिक्शे को फॉलो करते हुए उनपर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने लगे। टिप्पणियां सुन आग-बबूला हो चुकी महिला रिक्शे से उतरी और एक युवक को कॉलर से पकड़ उसे थप्पड़ मारने लगी। इसके बाद महिला युवक को घसीटते हुए पास के पुलिस स्टेशन लेकर आई।

पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में अब तक दो युवकों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपियों की पहचान अभिषेक और मनीष के रूप में हुई है जो हरियाणा के चरखी दादरी के रहने वाले हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'महिला ने छेड़छाड़ करने वाले को पकड़ा और इसके बाद पुलिस को फोन किया। पुलिस की पीसीआर वैन मौके पर पहुंच कर आरोपी को थाने लेकर आई। इसके बाद महिला ने पुलिस स्टेशन आकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।'

मामले में लिप्त एक आरोपी ने पुलिस स्टेशन में आकर सरेंडर किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: 'छेड़खानी के वक्त क्या पहना था, क्या तुम भीगी हुई थी, वकील ने भरे कोर्ट में मुझसे पूछा'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+