महिला ने स्टेपलर पिन से मिनटों में बना दी कार, टेलेंट देख Anand Mahindra इंप्रेस, कर दिया जॉब ऑफर, Video
Anand Mahindra: दिग्गज महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं। अपने सोशल पोस्ट को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। आए दिन कोई न कोई वीडियो अक्सर शेयर करते रहते हैं। इस बीच उन्होंने एक महिला का वीडियो शेयर किया है। वीडियो देखते ही वे महिला के टेलेंट के मुरीद हो गए हैं।
आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो
आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वायरल वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक महिला स्टेपलर पिन की मदद से एक कार डिजाइन कर रही हैं। यह छोटी कार डिजाइन देख आनंद महिंद्रा बेहद इंप्रेस हो गए। महिला के टेलेंट से आनंद महिंद्रा इतने प्रभावित हुए कि उन्हें जॉब तक ऑफर कर दिया।

अरबपति ने रखी ये शर्त
हालांकि, इसके लिए उन्होंने एक शर्त रखी कि अगर ये महिला कार डिजाइन करती है तो हम उन्हें नौकरी देंगे। आनंद महिंद्रा ने इसे बहुत अधिक क्रिएटिव आइडिया बताया है। उन्होंने कहा कि महिला को असल कारों को बनाने के लिए काम करना चाहिए।
स्टेपलर पिन कार मॉडल से प्रभावित
महिला पिन को किसी से चिपकाए बिना छोटी गाड़ी बना देती है। एकदम असल कारों की तरह दिख रही है। महिला के इस टेलेंट को देखकर हर कोई हैरान है। स्टेपलर की पिन से ही उन्होंने छोटी कार बना दी है। आनंद महिंद्रा आए दिन ऐसे वीडियो शेयर करते रहते हैं, जो लोगों को काफी प्रेरणा देते रहते हैं। ट्विटर पर आनंद महिंद्रा के जबरदस्त फॉलोअर्स हैं।
यह भी पढ़ें- 'रिमझिम गिरे सावन...' पर बुजुर्ग कपल ने किया रोमांस, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया VIDEO












Click it and Unblock the Notifications