'रिमझिम गिरे सावन...' पर बुजुर्ग कपल ने किया रोमांस, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया VIDEO
कई पुराने बॉलीवुड गाने ऐसे हैं, जो लोगों के जहन में आज भी जिंदा हैं। उन्हीं में से एक है 1979 का गाना रिमझिम गिरे सावन। इस गाने से सावन का मौसम और भी ज्यादा खिला-खिला सा लगता है। अब हाल ही में ये गाना एक बार फिर चर्चा में आया हुआ है।
हाल ही में एक बुजुर्ग कपल ने अमिताभ के रिमझिम गिरे सावन गाने को रीक्रिएट किया है। शैलेश ईनामदार और उनकी पत्ना वंदना ने 1979 के इस आइकॉनिक गाने पर एक शानदार वीडियो बनाया है। दोनों ने अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी का किरदार निभाया हुआ है।
(वीडियो-नीचे)

60 साल से भी ज्यादा उम्र के इस जोड़े ने वीडियो को उस जगह शूट किया है, जहां अमिताभ बच्चन का गाना ओरिजनल तौर पे शूट हुआ था। एक ट्विटर यूजर ने दोनों के खूबसूरत वीडियो पर लिखा- देखिये मुंबई में वे क्या कर रहे हैं। उनकी कैमिस्ट्री आज भी जिंदा है।
लता मंगेशकर का ये गाना शरीर में एक अलग ही स्फूर्ति भर देता है। इस वीडियो ने न सिर्फ आम लोगों बल्कि इंड्रस्ट्रियलिस्ट आनंद महिंद्रा का ध्यान भी अपनी ओर खींचा। उन्होंने कपल के प्रयास की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही अपनी कल्पना को उजागर करने के लिए इस जोड़े की सराहना की।
वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने ट्वीट पे कैप्शन लिखते हुए कहा कि ये जायज तौर पर वायरल हो रहा है। बुजुर्ग जोड़े ने लोकप्रिय गीत रिमझिम गिरे सावन को मुंबई की उन्हीं जगहों पर दोबराया, जहां फिल्म की शूटिंग की गई।
यहां देखें वीडियो...
वे हमें ये बता रहे हैं कि अगर आप अपनी कल्पना को उजागर करते हैं तो अपने जीवन को और भी सुंदर बना सकते हैं। जितना कि आप चाहते हैं। बताते चलें कि रिमझिम गिरे सावन एक शानदार गाना है, जिसे लोगों के दिलों पर राज करने वाले दिग्गज गायक किशोर कुमार ने गाया है।












Click it and Unblock the Notifications