मनोज की पत्नी ने उसके बॉस को लिखी चिट्ठी- मेरे पहले ही दो बच्चे, अब इनको ऑफिस बुलाओ
नई दिल्ली, 10 सितंबर: कोरोना वायरस महामारी के बाद दुनियाभर में वर्क फ्रॉम होम यानी घर से ही काम करने का चलन काफी आम हो गया है। इसके चलते जहां कुछ लोग इससे आसानी होने की बात कह रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों को परेशानी भी हो रही है। एक कर्मचारी की पत्नी का पत्र वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने पति के बॉस को लिखा है कि ऑफिस को फिर से खोला जाए और पति का वर्क फ्रॉम खत्म करके उनको काम करने के लिए दफ्तर में बुलाया जाए। ये खत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इस पर सोशल यूजर्स इस पर कमेंट करते हुए जमकर मजे ले रहे हैं।

वायरल हो रहा इस खत में महिला ने अपने पति के बॉस को लिखा है- डियर सर, मैं आपके एम्पलॉयी मनोज की पत्नी हूं। मेरी आपसे एक विनम्र अपील है कि उनको अब ऑफिस से काम करने की इजाजत दी जाए। उनको कोरोना के दोनों टीके लग चुके हैं। वह सभी कोविड प्रोटोकॉल को भी बनाए रखेंगे। अगर वर्क फ्रॉम होम कुछ समय के लिए जारी रहता है, तो हमारी शादी निश्चित रूप से अब और काम नहीं करेगी और टूट जाएगी।
खत में वो आगे लिखती हैं, ये आदमी (पत्नी) एक दिन में कम से कम दस कप कॉफी पीता है। अलग-अलग कमरों में बैठता है और कमरों को गंदा करता है। लगातार खाने के लिए कुछ ना कुछ मांगता रहता है। इतना ही नहीं मैंने उसे काम के दौरान सोते हुए भी देखा है। मेरे दो बच्चों हैं, जिनकी मुझे देखभाल करनी है। ऐसे में आप मनोज को वापस ऑफिस बुलाकर मेरी जिंदगी का सुकून लौटा दीजिए।
इस खत को शेयर करते हुए बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने लिखा है कि इस पर क्या कहा जाए, समझ से बाहर है। पुलिस अफसर आरके विज ने कमेंट कर लिखा है कि चलो अच्छा है पुलिसवालों को वर्क फ्रॉम होम नहीं मिलता है। इसके अलावा भी कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है और ज्यादातर ने ये माना है कि वर्कफ्रॉम से इस तरह की परेशानियां तो महिलाओं को हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications