पति को है पॉर्न देखने की लत, परेशान महिला ने सुप्रीम कोर्ट से की वेबसाइट बैन करने की अपील
महिला ने कहा कि काफी पढ़ा-लिखा होने के बाद उसके पति को पॉर्न देखने की लत लग गई है और यह धीरे-धीरे बढ़ रही है। पॉर्न साइट्स का बुरा असर युवाओं पर भी पड़ रहा है।

पॉर्न वेबसाइट्स की वजह से जिंदगी तबाह
महिला ने कहा कि काफी पढ़ा-लिखा होने के बाद उसके पति को पॉर्न देखने की लत लग गई है और यह धीरे-धीरे बढ़ रही है। पॉर्न साइट्स का बुरा असर युवाओं पर भी पड़ रहा है। महिला ने कहा, 'मेरे पति को पॉर्न की लत है और वह अपना काफी कीमती समय पॉर्न देखने में गंवाते हैं। इसकी वजह यह है कि पॉर्न इंटरनेट पर आसानी से उपलब्ध है। ऐसे वीडियो देखकर मेरे पति के दिमाग पर बुरा असर पड़ा है और इससे मेरी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद हो गई है।' READ ALSO: उड़ते विमान में एयर होस्टेस को दिखाया पॉर्न, आरोपी बिजनेसमैन एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
2015 में लगी बुरी लत
याचिकाकर्ता ने बताया कि वह 30 साल से अपने पति के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही थी। लेकिन 2015 में उसके पति को अचानक पॉर्न देखने की लत लगी और अब वह इसका आदी हो चुका है। उनके दो बच्चे भी हैं। महिला ने कहा, 'मैं और मेरे बच्चे उनकी इस लत की वजह से परेशान हैं। पॉर्न की वजह से मेरे पति पर जो असर हो रहा है उससे मेरी जिंदगी तबाह हो चुकी है। एक सोशल वर्कर के तौर पर काम करते हुए मुझे और भी लोग मिले जिनके घरों में यही समस्या मुसीबतें ला रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पॉर्न इंटरनेट पर आसानी से उपलब्ध है।' READ ALSO: भ्रष्टाचारियों के लिए हानिकारक है ये स्वामी, पढ़िए किस-किस को लिया निशाने पर
कोर्ट ने सरकार दिया था सख्त निर्देश
याचिका में महिला ने कहा, 'हार्डकोर पॉर्न के वीडियो आसानी से इंटरनेट पर मिलने की वजह से देश के कई परिवारों में लोगों की जिंदगी खराब हो रही है। हर उम्र के लोग इसके आदी हो रहे हैं। ऐसे में इन वेबसाइट पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। वरना और भी परिवार इस मुसीबत में फंसेंगे।' इसके पहले सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिए थे कि चाइल्ड पॉर्न से जुड़ी सभी वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया जाए। कोर्ट ने सरकार से यह भी कहा था कि तकनीकी मुश्किलों का हवाला देकर सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।












Click it and Unblock the Notifications