उड़ते विमान में एयर होस्टेस को दिखाया पॉर्न, आरोपी बिजनेसमैन एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
बिजनेसमैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली 26 वर्षीय एयर होस्टेस ने उसे दो बार पॉर्न देखते पाया था। दोनों बार उसने जानबूझकर उसकी तरह फोन की स्क्रीन घुमाई थी।

पुलिस ने जब्त किया फोन
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 ए (महिला की मर्जी के खिलाफ उसे पॉर्न दिखाना), 294 (सार्वजनिक जगह पर अश्लीलता) और 201 (सबूत मिटाना) के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी ने शिकायत होने पर फोन से पॉर्न क्लिप को डिलीट कर दिया। हालांकि उसे एयरपोर्ट पर गिरफ्तार करके मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने उसका फोन जब्त करके फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा है। READ ALSO: एक फोन कॉल से हुआ बेवफाई का शक, महिला ने पति को जिंदा जलाया
आरोपी बिजनेसमैन ने दो बार की कोशिश
बिजनेसमैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली 26 वर्षीय एयर होस्टेस ने उसे दो बार पॉर्न देखते पाया था। दोनों बार उसने जानबूझकर उसकी तरह फोन की स्क्रीन घुमाई थी। आरोपी की नीयत भांप कर उसने अपनी सुपरवाइजर से इसकी शिकायत की। आरोपी को उसने भी पॉर्न देखते पाया तो पायलट को इसकी जानकारी दी और एयरपोर्ट पुलिस को भी सूचित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications