पाकिस्तान ने सीमा पर फिर तोड़ा सीजफायर, फायरिंग में महिला की मौत
border, cease fire, indian army, loc
नई दिल्ली। गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ और रजौरी जिले में भारत पाक सीमा पर हुए फायरिंग में एक 27 साल की महिला की मौत हो गई। इसके अलावा एक ऑफ ड्यूटी सैनिक भी इसमें घायल हुआ है। पुंछ के डिप्टी कमीश्नर ने मृत महिला की पहचान अमीना अख्तर के रूप में की है। महिला चजाला गांव के पास भेड़ चरा रही थी जब उसके पास एक मोर्टार फटा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से प्रशासन ने गुरुवार को भारत पाक की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक 5 किलोमीटर के भीतर के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

डिफेंस के प्रवक्ता ले. कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि भारत ने सीमा पर पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग का सातंवे दिन भी जवाब दिया है। सीमा पर तब से इस तरह का तनाव बना हुआ है जब से 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ है। और इसकी जिम्मेदारी पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।
वहीं बुधवार को भारत पाक के बीच तब युद्ध जैसे हालात हो गए जब भारत ने पाक के विमान एफ 16 को मार गिराया और पाक ने भी भारत के दो विमान मार गिराए। इस दौरान भारत के विंग कमांडर अभिनंदन पाक की पकड़ में आ गए। पाक ने शांति की पहल के तहत आज अभिनंदन को वाघा बार्डर से रिहा करने का ऐलान किया है। हालांकि भारत ने इससे पहले भी पाक को जेनेवा कंवेंशन याद दिलाते हुए बिना शर्त अभिनंदन को छोड़ने का कड़ा संदेश दिया था।बता दें कि पिछले कई सालों में पाकिस्तान की ओर से सीज फायर का उल्लंघन हुआ है।
यह भी पढ़ें- हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, लगातार कर रहा सीजफायर का उल्लंघन












Click it and Unblock the Notifications