महिला पुलिसकर्मियों संग सपना चौधरी का गाने पर थिरकीं IPS अधिकारी, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। सोशल मीडिया को दौर में कोई भी खबर, वीडियो या तस्वीर बड़ी ही तेजी से फैलती है। ऐसा ही एक वीडियो एक बार फिर वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक महिला आईपीएस अधिकारी को स्टेज पर अन्य महिला पुलिसकर्मियों के साथ थिरकते देखा जा सकता है। खबर दिल्ली की महिला पुलिस के एक कार्यक्रम की है। यहां सुनो सहेली कार्यक्रम में जब हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का गाना तेरी आंख्या का यो काजल बजा तो वहां मौजूद आईपीएस अधिकारी बेनिता मैरी जेकर खुद को नाचने से नहीं रोक सकीं। वे अन्य महिला पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्टेज पर उतरीं और सबके साथ डांस किया।

सपना के गाने पर थिरकीं आईपीएस अधिकारी

वायरल हो रहे वीडियो में आईपीएस बेनिता मैरी जेकर ने जब डांस किया तो नजारा देखने लायक था। अधिकारी पूरी तरह मस्ती के मूड में थीं और बाकी साथियों का उत्साह दोगुना कर रही थीं। ये देख और भी महिला पुलिस कर्मी स्टेज पर उतर आईं। बता दें कि ये कार्यक्रम खास महिलाओं के लिए ही था। ये वीडियो इसलिए भी खूब वायरल हो रहा है क्योंकि आम तौर पर पुलिस अधिकारी ऐसा कुछ करने से बचते हैं लेकिन बेनिता पूरी तरह मस्ती के मूड में थीं।

बेटी को गोद में लेकर निरक्षण पर निकली महिला आईपीएस

बेटी को गोद में लेकर निरक्षण पर निकली महिला आईपीएस

महिला अधिकारियों को लेकर कई बार ऐसी खबरें आती हैं जो महिलाओं के लिए प्रेरणा बन जाती है। वे घर के साथ साथ कामकाज को इस तरह संभालती हैं कि कोई भी उन्हें नमन करे। ऐसी ही एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी जब मध्यप्रदेश के इंदौर की एसएसपी रुचि वर्धन रात को सप्राइज इंस्पेक्शन के लिए निकलीं। लेकिन अजीब ये था कि इस दौरान उनकी गोद में उनकी 2 साल की बच्ची भी थी। यानी रुचि अपने एसएसपी होने के फर्ज के साथ एक मां का फर्ज भी बखूबी निभा रही हैं।

पहले भी चर्चा में रहीं रुची

पहले भी चर्चा में रहीं रुची

रुची ने जब पहली बार बतौर आईपीएस जिम्मेदारी संभाली थी तो सास को हाथ पकड़कर खुद ऑफिस तक लाईं थीं और उनके पैर छूकर काम काज संभाला था। इस दौरान उनके पति बेटी और देवर भी साथ थे।

यह भी पड़ें- जज्बे को सलाम! दो साल की बेटी को गोद में लेकर रात में ड्यूटी पर निकलीं इंदौर की SSP

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+