नेशनल वॉर मेमोरियल पर भाई का नाम देख बहन की आंखें हुई नम, सोशल मीडिया पर वीडियो ने लोगों को रूलाया
नई दिल्ली, फरवरी 26। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर अपने शहीद भाई का नाम देखकर एक बहन की आंखों से आंसूओं की जो धारा बही है, उसने सोशल मीडिया पर हर एक इंसान को भावुक कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर अपने शहीद भाई का नाम देखकर भावुक हो गई। यह महिला शहीद कैप्टन केडी संब्याल की बहन शगुन है। उनके भावुक वीडियो को उनके पति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

लोगों के दिल को छू गया ये वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों के दिल को छू गया है और हर कोई सेना को सैल्यूट कर रहा है। शगुन के पति ने इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि आज अचानक हमने दिल्ली जाने की प्लानिंग की। कनॉट प्लेस घूमने के बाद, मैंने अपनी पत्नी से कहा कि चलो नेशनल वॉर मेमोरियल चला जाए। जब हम तस्वीरें ले रहे थे तो स्मारक की दीवारों पर सुनहरे अक्षरों में अंकित विक्रम बत्रा और मेजर अजय सिंह जसरोटिया के नाम के साथ केडी संब्याल का देख उनके पत्नी भावुक हो गई।

जम्मू के सांबा जिले में तैनात थे केडी संब्याल
शगुन ने अचानक अपने भाई का नाम जैसे ही देखा तो वो भावुक हो गईं। वीडियो में एक महिला यह कहती सुनाई दे रही है, 'देखो यह भैया का नाम है'। आपको बता दें कि शगुन के भाई कैप्टन केडी संब्याल 193 फील्ड रेजीमेंट का हिस्सा थे और जब वो शहीद हुए तो उस वक्त उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में थी।

नेशनल वॉर मेमोरियल पर दर्ज हैं सभी शहीदों के नाम
आपको बता दें कि नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीद जवानों के नाम दर्ज हैं। यह मेमोरियल सेंट्रल दिल्ली में स्थित है। इसे भारतीय सेना के सैनिकों को सम्मानित करने और याद करने के लिए बनाया गया था। स्मारक पर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी सैनिकों के नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित हैं।












Click it and Unblock the Notifications