2 मिनट तक मॉस्‍क पहनता रहा शिवसेना नेता, देखें Viral video, जिसे देखकर लोग हो रहे हंसी से लोट-पोट

गोरखपुर, 26 फरवरी। कोरोना महामारी ने बच्‍चे-बच्‍चे को मुंह पर मास्‍क लगाना सिखा दिया है। आम हो या खास कोविड महामारी में मास्‍क सभी के जीवन का अहम हिस्‍सा बन गया है। ऐसे में भी अगर किसी को अगर मुंह पर मास्‍क पहनने के लिए दो मिनट का समय लगे तो हर किसी को ताज्‍जुब तो होगा ही। जी हां सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखकर शर्तियां आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

स्‍टेज पर खड़े होकर मास्‍क पहनने की कोशिश करता रहा शिवसेना नेता

स्‍टेज पर खड़े होकर मास्‍क पहनने की कोशिश करता रहा शिवसेना नेता

ये वीडियो किसी आम आदमी का नहीं है बल्कि शिवसेना के नेता का है। जिसने गोरखपुर में एक जनसभा के दौरान स्‍टेज पर खड़े होकर अपने मुंह पर मास्‍क लगाने में पूरे दो मिनट का समय लगा दिया।

 यूजर्स फनी मीम्स बनाते हुए ले रहे मजे

यूजर्स फनी मीम्स बनाते हुए ले रहे मजे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना की एक राजनीतिक रैली में शिवसेना का नेता मास्क पहनने के लिए मिनटों तक जद्दोजहद करता नजर आ रहा है। इंटरनेट पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वाट्स पर ये वीडियो देखकर लोग जमकर हंसते हुए फारवर्ड कर रहे हैं वहीं ट्विटर यूजर्स फनी मीम्स बनाने लगे।

N95 मास्क लगाने की कोशिश करता रहा नेता

N95 मास्क लगाने की कोशिश करता रहा नेता

कोविड महामारी में अभी भी किसी के लिए मास्‍क पहनना इनता कठिन काम हो सकता है इस वीडियो में देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं। मंच पर सांसद भाषण दे रहे थे। वहीं उनके ठीक बगल में ये नेता सरीखा शख्स N95 मास्क लगाने की कोशिश करता है। लेकिन दूसरे का मास्‍क का पहनने का स्‍टालइल बार-बार देखने के बावजूद मास्क को लगा पाने में असफल रहता है।

मदद के बाद आखिरकार मिल जाती कामयाबी

मदद के बाद आखिरकार मिल जाती कामयाबी

बार-बार मुंह पर लगाता है और सही से लगा होने के बाद उसे हर बार उतार कर मास्‍क गणित समझने लगता है। अंतत: उसके बगल में खड़े नेता का जब उस पर ध्‍यान जाता है तो वो मास्‍क पहनने में उसकी मदद करते हैं और अखिरकार वो अपने मुंह पर मास्‍क पहनने में कामयाब हो जाता है।

उसके लिए इंतजार करें

शिवसेना नेता की ये वीडियो क्लिप ट्विटर यूजर @faijalkhantroll ने शेयर किया और कैप्शन में लिखा- उसके लिए इंतजार करें। इस वीडियो को जबरदस्‍त लाइक्‍स और कमेंट मिल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+