Winter Session: चुनाव सुधार चर्चा में Ravi Shankar Prasad ने कांग्रेस को घेरा, 'हारने पर हंगामा करते हैं'
Winter Session 2025 Ravi Shankar Prasad: संसद के शीतकालीन सत्र में बुधवार को चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान काफी हंगामेदार माहौल रहा है। लोकसभा में बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव आयोग को लेकर दोहरे मापदंड अपनाती है और अपनी राजनीतिक सुविधा के अनुसार संस्थाओं की छवि पर सवाल उठाती है।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार में चल रहे विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के दौरान कांग्रेस ने चुनाव आयोग को एक भी औपचारिक शिकायत नहीं दी थी। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव हारने के बाद कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां हार के बाद कभी ईवीएम, तो कभी एसआईआर (SIR) पर बहाना बनाती है।

Ravi Shankar Prasad ने कांग्रेस पर दागे सवाल
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रविशंकर प्रसाद ने चुनाव सुधारों का विरोध करने पर राहुल गांधी और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस और सहयोगी दलों ने एक भी औपचारिक शिकायत एसआईआर के खिलाफ दर्ज नहीं की। सिर्फ सार्वजनिक मंचों पर उसके खिलाफ लगातार बयानबाजी की गई। क्या इलेक्शन कमीशन तभी ठीक रहेगा जब कांग्रेस जीतेगी? इसी इलेक्शन कमीशन में तेलंगाना और हिमाचल में इनकी सरकार बनी या नहीं? जब ये जीते तो चुनाव आयोग ठीक काम करता है, जब हम जीते तो खराब।'
यह भी पढ़ें: Winter Session: कांग्रेस सांसद Manish Tewari चुनाव सुधारों पर बोले - 'आयोग को SIR का अधिकार नहीं'
राहुल गांधी और कांग्रेस को दिलाई आपातकाल की याद
भाषण के बीच विपक्ष की तरफ से टोकाटाकी होती रही, लेकिन बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने विपक्ष को तीखी नसीहत दे डाली। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी बीजेपी पर संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हैं। इतिहास इस बात का गवाह है कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जिसने संवैधानिक संस्थाओं को सबसे ज्यादा दबाव में रखा। उन्होंने कहा, 'आपातकाल के दौरान जस्टिस एच.आर. खन्ना को किस तरह किनारे किया गया और राष्ट्रपति पद पर बैठे व्यक्ति के साथ मजाक किसने किया था? इतिहास में सब दर्ज है।'
Winter Session 2025: मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर चर्चा
इसी बीच, मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) की नियुक्ति को लेकर उच्चस्तरीय बैठक भी जारी है। इस समिति में प्रधानमंत्री, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी लोकसभा में जवाब देंगे। सूत्रों के अनुसार, वह बिहार SIR, मतदाता सूची सुधार और अवैध घुसपैठ जैसे मुद्दों पर सरकार का पक्ष विस्तृत रूप से रखेंगे। राज्यसभा में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर में वंदे मातरम पर अपनी बात प्रस्तुत करेंगे।
यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने राहुल गांधी के कैरेक्टर पर बोल दी बड़ी बात! सोशल मीडिया पर Video Viral












Click it and Unblock the Notifications