पीएम मोदी से चर्चा के बाद कर्नाटक में जारी होगी कोरोना की नई गाइडलाइन, सीएम बोम्मई ने कही ये बात
नई दिल्ली, 24 अप्रैल। कोरोना (Corona) के मामले में हाल में कुछ राज्यों में जिस तरह बढ़े हैं उससे एक बार फिर से कोरोना की चौथी लहर की आशंकाएं बढ़ गई। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली और केरल में कोरना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में कर्नाटक सरकार के राज्य में कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन (Corona Guidelines) लाने जा रही है।

सीएम बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने कहा है कि वे पीएम मोदी (PM Modi) के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग के बाद कोरोना को लेकर ये कदम उठाने जा रहे हैं। रविवार को कर्नाटक मुख्मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। पीएम मोदी से चर्चा के बाद राज्य में कोरोना को लेकर कर्नाटक में कोई नए दिशा निर्देश लाया जाएगा। सीएम ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने कोविड को लेकर एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। वैज्ञानिक कोविड वेरिएंट पर शोध कर रहे हैं। हम 27 अप्रैल को कोविड के संबंध में पीएम मोदी की सीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद दिशा-निर्देश लाएंगे।
Central govt has given instructions to take precautions regarding Covid. Scientists are doing research on Covid variants. We will bring guidelines after video conference of PM Modi with CMs regarding Covid on April 27. People must take precautions: Karnataka CM Basavaraj Bommai pic.twitter.com/lxPXusPX9P
— ANI (@ANI) April 24, 2022
भारत मे तेजी से बढ़ा कोरोना संक्रमण
देश में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़े हैं। दिल्ली समेत कई राज्यों में राज्यों में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर केंद्र सरकार ने चिट्ठी लिखी है। कुछ राज्यों में कोरोना (Corona) संक्रमण के मामलों तेजी से वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटों के आंकड़ो की बात करें तो देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 54 हज़ार 952 हो चुकी है। अब तक 5 लाख 22 हजार 149 लोगों की कोरोना संक्रम से जान चली गई। दिल्ली, केरल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत देश के अन्य राज्यों में भी कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करके स्थिति की समीक्षा और रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications