Love Story: पहली नजर में हुआ था Anurag Thakur को प्यार,कौन है हमीरपुर के ठाकुर की पत्नी? पापा भी हैं बड़े नेता

Anurag Thakur: देश के सबसे चर्चित युवा नेताओं में से एक अनुराग ठाकुर की 'टीम मोदी' में वापसी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी की टीम में फेरबदल होने जा रहा है, जिसकी वजह से सियासी गलियारों में ये चर्चा गर्म है कि प्रधानमंत्री मोदी के काफी करीबी माने जाने वाले अनुराग ठाकुर को फिर से मौदी कैबिनेट में अहम पद मिल सकता है।

हालांकि अनुराग ठाकुर या भाजपा की ओर से इस बारे में कोई बयान नहीं दिया गया है, मालूम हो कि अनुराग ठाकुर पहले भी मोदी सरकार में अहम पोर्टफोलियो संभाल चुके हैं। 24 अक्टूबर 1974 के जन्मे कैप्टन अनुराग ठाकुर इस वक्त हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा सांसद हैं।

Anurag Thakur

वे मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में खेल, युवा मामलों और सूचना एवं प्रसारण मंत्री रह चुके हैं।राजनीति का 'ककहरा' उन्होंने अपने पिता प्रेम कुमार धूमल से सीखा जो कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की गद्दी संभाल चुके हैं संसद से बाहर हो या अंदर अनुराग ठाकुर अक्सर अपने तर्कों से विरोधियों को चारों खाने चित्त कर देते हैं इसी वजह से वो सोशल मीडिया पर भी छाए रहते हैं।

Anurag Thakur

अनुराग ठाकुर की पत्नी का नाम शैफाली ठाकुर है

लेकिन बाहर से वो जितने भी सख्त नजर आते हो, अंदर से वो एकदम सॉफ्ट इंसान हैं। उनकी पत्नी का नाम शैफाली ठाकुर है, जिन्हें कि ऊपर वाले ने नायाब सुंदरता से नवाजा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनुराग ने शैफाली को पहली नजर में ही दिल दे दिया था, हालांकि उनको शैफाली से फैमिली वालों ने ही मिलवाया था।

Anurag Thakur

दिग्गज नेता गुलाब सिंह ठाकुर की बेटी हैं शैफाली ठाकुर

साल 2002 में दोनों की शादी बड़ी ही धूमधाम से हुई थी। अनुराग ठाकुर की तरह ही शैफाली भी सियासी दांवपेंच को बखूबी समझती हैं क्योंकि उनका बचपन भी राजनीति के माहौल में ही बीता है। वो दिग्गज नेता गुलाब सिंह ठाकुर की बेटी हैं, जो कि हिमाचल के पूर्व मंत्री हैं और जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से 7 बार बीजेपी के टिकट पर एमएलए रहे हैं, हालांकि इसके बावजूद वो राजनीति और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखती हैं और घर की जिम्मेदारियों को संभाल रही हैं। इस पॉवर कपल को दो बेटे हैं , जिनके नाम हैं जयादित्य और उदयवीर।

Anurag Thakur

एक नजर अनुराग ठाकुर के अब तक के सफर पर

  • जन्म: 24 अक्टूबर 1974, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)
  • शिक्षा: दोआबा कॉलेज, जालंधर से स्नातक
  • पारिवारिक पृष्ठभूमि: पूर्व हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के पुत्र।
  • 2008: हमीरपुर लोकसभा सीट से उपचुनाव जीतकर पहली बार सांसद बने।
  • 2009, 2014, 2019 और 2024: हमीरपुर से लगातार लोकसभा चुनाव जीत
  • 2011-2016: भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।
  • 2019-2021: केंद्र सरकार में वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री बने।
  • 2021-2024: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री का दायित्व संभाला
  • 2016- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष बने।
  • सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद 2017 में उनका कार्यकाल समाप्त हुआ।
  • वर्ष 2016 में वे भारतीय राजनीति के पहले मौजूदा सांसद बने जिन्हें Territorial Army में नियमित कमीशन मिला।
  • वर्तमान में वे कैप्टन रैंक धारण करते हैं।
  • 2019: उत्कृष्ट संसदीय प्रदर्शन के लिए सांसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए।
यह पढ़ें:Love Story: कांग्रेस के इस हिंदू नेता की पत्नी हैं पारसी, पहली नजर में हुआ था प्यार, तोड़ी धर्म की दीवार
यह पढ़ें:Love Story: कांग्रेस के इस हिंदू नेता की पत्नी हैं पारसी, पहली नजर में हुआ था प्यार, तोड़ी धर्म की दीवार
यह पढ़ें:Sanjeev Kapoor: 'ठंडे हाथों ने दिलों को मिलाया', ट्रेन से शुरू हुई थी मास्टरशेफ की Love story, कौन हैं पत्नी?
यह पढ़ें:Sanjeev Kapoor: 'ठंडे हाथों ने दिलों को मिलाया', ट्रेन से शुरू हुई थी मास्टरशेफ की Love story, कौन हैं पत्नी?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+