Delhi University में CSAS फेज-2 की प्रक्रिया शुरू, चेक करें कॉलेज और कोर्स की प्रेफरेंस भरने का पूरा शेड्यूल

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में स्नातक (UG) दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए आज से अहम प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के दूसरे चरण की शुरुआत 3 जुलाई से कर दी है। अब पंजीकरण कर चुके अभ्यर्थी अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकेंगे। इस चरण में सही प्रेफरेंस भरना सबसे जरूरी माना जा रहा है, क्योंकि आगे सीट आवंटन इसी आधार पर होगा।

विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि दूसरे चरण में वही छात्र शामिल हो सकेंगे जिन्होंने पहले चरण में पंजीकरण पूरा करने के साथ जरूरी शुल्क भी जमा किया है। यह प्रक्रिया 11 जुलाई रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी और जुलाई के दूसरे पखवाड़े में पहली सूची जारी कर दी जाएगी।

Delhi University DU

पहले चरण का पंजीकरण जरूरी

दिल्ली विश्वविद्यालय ने बताया है कि CSAS Phase-2 में भाग लेने के लिए पहले चरण का रजिस्ट्रेशन पूरा होना और निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है। दूसरे चरण में छात्र अपनी पात्रता के अनुसार जितने चाहें उतने कॉलेज और कोर्स के संयोजन चुन सकते हैं।

ये भी पढ़ें: रिजल्ट री-वैल्यूएशन की टेंशन खत्म! बिना नए मार्क्सशीट के भी DU में ऐसे पक्का करें अपना रजिस्ट्रेशन

ऐसे भरनी होगी पसंद

इस चरण की शुरुआत में अभ्यर्थियों को सबसे पहले कक्षा 12 में पढ़े गए विषयों का CUET (UG) 2026 में दिए गए विषयों से मिलान यानी सब्जेक्ट मैपिंग करनी होगी। DU में उसी विषय या उससे जुड़े विषय के आधार पर दाखिला मिलेगा, जिसमें छात्र ने 12वीं पढ़ी हो और CUET परीक्षा भी दी हो।

इसके बाद छात्र अपनी पसंद के अनुसार कॉलेज और कोर्स का क्रम तय करेंगे। विश्वविद्यालय ने सलाह दी है कि प्रेफरेंस ऑर्डर सोच-समझकर भरें, क्योंकि सीट आवंटन पूरी तरह इसी सूची के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी अंतिम तारीख तक अपनी पसंद में बदलाव कर सकते हैं और समय-समय पर उसे सेव करना जरूरी होगा। तय समय के बाद सभी सेव की गई प्रेफरेंस अपने आप लॉक हो जाएंगी।

करेक्शन विंडो भी खुलेगी

डीयू 10 और 11 जुलाई को पोर्टल पर करेक्शन विंडो भी उपलब्ध कराएगा। जिन छात्रों को आवेदन में किसी तरह की गलती सुधारनी होगी, वे इस दौरान जरूरी बदलाव कर सकेंगे।

12 जुलाई को आएगी सिम्युलेटेड रैंक

विश्वविद्यालय 12 जुलाई शाम 5 बजे सिम्युलेटेड रैंक जारी करेगा। इसके बाद छात्रों को अपनी पसंद में बदलाव का एक और मौका मिलेगा। अभ्यर्थी 12 जुलाई की शाम से 13 जुलाई शाम 4:59 बजे तक अपनी प्रेफरेंस में बदलाव कर सकेंगे।

पहली सीट अलॉटमेंट कब होगी?

डीयू 16 जुलाई शाम 5 बजे पहली कॉमन सीट एलोकेशन सूची जारी करेगा। जिन छात्रों को सीट मिलेगी, उन्हें 16 से 18 जुलाई के बीच उसे स्वीकार करना होगा।

इसके बाद संबंधित कॉलेज आवेदन और दस्तावेजों की जांच करेंगे। कॉलेज 20 जुलाई तक दाखिले की पुष्टि करेंगे। पहले राउंड की एडमिशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई तय की गई है।

दूसरी सूची का पूरा कार्यक्रम

विश्वविद्यालय 25 जुलाई को दूसरी कॉमन सीट एलोकेशन सूची जारी करेगा। इस सूची में सीट पाने वाले छात्र 26 जुलाई तक अपनी सीट स्वीकार कर सकेंगे।

कॉलेज 25 से 27 जुलाई के बीच आवेदन की जांच करेंगे और पात्र पाए जाने पर मंजूरी देंगे। स्वीकृति मिलने के बाद अभ्यर्थी फीस जमा कर सकेंगे। दूसरे राउंड की फीस जमा करने की अंतिम तारीख 28 जुलाई रखी गई है। यदि इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो विश्वविद्यालय तीसरी आवंटन सूची जारी करेगा।

अपग्रेड और फ्रीज का विकल्प

डीयू ने बताया है कि सीट मिलने और फीस जमा करने के बाद छात्रों को अपग्रेड और फ्रीज का विकल्प मिलेगा। जो छात्र अपग्रेड चुनेंगे, वे अगले राउंड के लिए अपनी ऊंची वरीयताओं में बदलाव कर सकेंगे। पहले राउंड में दाखिला लेने वाले छात्र 21 जुलाई रात 11:59 बजे तक अपनी प्रेफरेंस बदल सकेंगे। वहीं दूसरे राउंड में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को 28 जुलाई रात 11:59 बजे तक बदलाव करने का मौका मिलेगा।

73 कोर्स और 150 विषय संयोजनों में दाखिला

इस बार दिल्ली विश्वविद्यालय 73 स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश देगा। इसके अलावा बीए के 150 अलग-अलग विषय संयोजनों में भी दाखिले होंगे। इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी पात्रता के अनुसार अधिक से अधिक विकल्प भरें, ताकि सीट मिलने की संभावना बेहतर हो सके।

28 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं

दिल्ली विश्वविद्यालय पहले ही शैक्षणिक सत्र 2026-27 का नया अकादमिक कैलेंडर जारी कर चुका है। नए छात्रों के साथ पुराने सेमेस्टर के विद्यार्थियों की कक्षाएं भी 28 जुलाई से शुरू होंगी। पिछले वर्ष विश्वविद्यालय में नया सत्र 1 अगस्त से शुरू हुआ था, लेकिन इस बार प्रवेश प्रक्रिया पहले पूरी करने की तैयारी की गई है। माना जा रहा है कि 28 जुलाई तक स्नातक प्रवेश की शुरुआती दो सीट आवंटन सूची के आधार पर अधिकांश दाखिले पूरे कर लिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: DU में पढ़ने वाले स्टूडेंट नोट कर लें जरूरी तारीखें, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं और इतने दिन मिलेंगी छुट्टि

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+