Sanjeev Kapoor: 'ठंडे हाथों ने दिलों को मिलाया', ट्रेन से शुरू हुई थी मास्टरशेफ की Love story, कौन हैं पत्नी?

Sanjeev Kapoor: भारत के स्टार शेफ और भारतीय जायके को पूरी दुनिया में मशहूर करने वाले संजीव कपूर अपने एक बयान की वजह से सु्र्खियों में हैं। कुलिनरी कल्चर को दिए गए एक इंटरव्यू में संजीव कपूर ने खुलासा किया है कि 'मास्टर शेफ के पहले सीजन में वो सिर्फ इसलिए हिस्सा नहीं बन पाए थे क्योंकि उन्होंने 'मास्टरशेफ इंडिया' के निर्माताओं से एक्टर अक्षय कुमार से ज्यादा फीस की डिमांड की थी।'

आपको बता दें कि मास्टर शेफ का पहला सीजन साल 2010 में शुरू हुआ था, जिसमें बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार नजर आए थे। संजीव कपूर ने कहा कि 'उस वक्त तो शो के निर्माताओं को मेरी बात नागवार गुजरी थी लेकिन जब शो फ्लॉप होने लगा तो उन्होंने बाद में बात मान ली और इसी वजह से मैं बाद के सीजन का हिस्सा बना।'

Sanjeev Kapoor

मालूम हो कि अपने बेहतरीन खाने और जिंदादिल अंदाज से देश का नाम विश्वपटल पर रौशन करने वाले संजीव कपूर ने इंस्टीट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग एंड न्यूट्रिशन, पूसा, नई दिल्ली से होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा पूरा करने के बाद 1984 में हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया था।

दोस्त की बहन पर दिल हार बैठे थे भारत के स्टार शेफ Sanjeev Kapoor

उनकी लव लाइफ भी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं हैं, आपको जानकर हैरत होगी उनकी लवस्टोरी एक ट्रेन से शुरू हुई थी। उनकी पत्नी का नाम अलोयना कपूर है, उनकी बहन वंदना और संजीव कपूर की आपस में दोस्ती थी क्योंकि दोनों शेफ थे। यूट्यूब टॉक शो 'कपल ऑफ थिंग्स' में संजीव कपूर और अलोयना ने खुलकर अपनी लव लाइफ के बारे में बताया था, संजीव ने कहा था कि ' मैं अलोयना को पसंद करने लगा था क्योंकि वंदना के जरिए मैं इससे मिला था।'

Sanjeev Kapoor

चलती ट्रेन में किया था संजीव कपूर ने अलोयना से प्यार का इजहार

'अब इसे मेरा लक कह लीजिए या कुछ और कि मुझे अपनी दिल की बात कहने का मौका एक ट्रेन में मिला, दरअसल अलोयना को किसी काम के लिए ट्रेन से बनारस जाना था, मैं भी उस वक्त जर्नी कर रहा था, वंदना ने अलोयना से कहा कि 'संजीव साथ है तो कोई चिंता की बात नहीं है। सफर के दौरान अलोयना को एसी तेज होने के कारण ठंड लगने लगी तो मैंने उसका थाम लिया और बोला कि मेरे हाथ हमेशा तुम्हें गर्म रखेंगे, और इस तरह मैंने अपने दिल की बात अलोयना से कही थी।'

Sanjeev Kapoor

अलोयना के लिए मुंबई चले गए थे संजीव कपूर

इस जर्नी से ही दोनों ही करीब आए लेकिन अलयोना के पिता रिटायर होकर मुंबई शिफ्ट हो गए, तो संजीव भी उनके पीछे मुंबई चले गए। अलयोना जुहू में रहती थीं, इसलिए संजीव ने वही एक सिंपल से होटल में नौकरी की ताकि वे अलयोना के करीब रह सकें, लंबी डेटिंग के बाद दोनों ने परिवार की सहमति से अक्टूबर 1992 में शादी की आज इस खूबसूरत कपल को दो बेटियां (रचिता और कृति) हैं।

Sanjeev Kapoor

अलयोना कपूर स्टार शेफ की बिजनेस पार्टनर भी हैं

अलयोना कपूर संजीव कपूर की केवल जीवनसाथी नहीं है बल्कि वो उनकी बिजनेस पार्टनर भी हैं। वो अपने पति की टर्मरिक विज़न प्राइवेट लिमिटेड का अहम पार्ट हैं। आपको बता दें कि ये मुंबई में स्थित एक कुलीनरी मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी है। यह भारत की पहली फ़ूड-कंटेंट कंपनी के तौर पर काम करती है, यह टेलीविज़न शो, डिजिटल वीडियो और लाइफ़स्टाइल ब्रांड बनाती है, साथ ही लोकप्रिय कुलीनरी प्लेटफ़ॉर्म 'फ़ूडफ़ूड' को भी मैनेज करती है।

Sanjeev Kapoor
  • रचिता कपूर: संजीव कपूर की बड़ी बेटी। उन्होंने लॉ की पढ़ाई की है और अपने पिता के ब्रांड के साथ मिलकर काम कर रही हैं। अक्टूबर 2022 में उन्होंने अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड डैरेन डी'सिल्वा से शादी की थी।
  • कृति कपूर: संजीव कपूर की छोटी बेटी। उनका बैकग्राउंड गणित और सांख्यिकी का है और वह नेशनल लेवल की स्प्रिंटर रह चुकी हैं।

संजीव कपूर को मिले हैं ये पुरस्कार

  • पद्म श्री (2017)[3] - भारत का चौथा सबसे बड़ा राष्ट्रीय सम्मान
  • ITA अवॉर्ड (2015) - लोकप्रिय शेफ़ और उद्यमी (ज़ायका-ए-हिंद) के लिए
  • ITA अवॉर्ड (2010, 2004, 2002) - सर्वश्रेष्ठ कुकरी शो (खाना खज़ाना) के लिए
  • भारतीय व्यंजनों में उनके योगदान और लोकप्रियता के लिए भारत सरकार द्वारा 'बेस्ट शेफ़ ऑफ़ इंडिया' का राष्ट्रीय पुरस्कार।
  • 'रीडर्स डाइजेस्ट' की 'भारत के 100 सबसे भरोसेमंद लोगों' की सूची में 31वां और 'फ़ोर्ब्स' की '2019 के टॉप 100 भारतीय सेलिब्रिटी' की सूची में 73वां स्थान मिला।
  • मास्टर शेफ़ इंडिया सीज़न 3 और 4 के लिए जजों के पैनल में शामिल रहे।

यह पढ़ें: Sanskruti Jayana : कौन हैं कृष्णावतारम की 'सत्यभामा'? गुजरात की Ex CM आनंदीबेन से रखती हैं खास कनेक्शन
यह पढ़ें: Sanskruti Jayana : कौन हैं कृष्णावतारम की 'सत्यभामा'? गुजरात की Ex CM आनंदीबेन से रखती हैं खास कनेक्शन
यह पढ़ें: 'प्यार के लिए छोड़ा देश, शादी के बाद बदला धर्म', कौन हैं Sonam Khan? 40 साल बाद क्यों चर्चा में?
यह पढ़ें: 'प्यार के लिए छोड़ा देश, शादी के बाद बदला धर्म', कौन हैं Sonam Khan? 40 साल बाद क्यों चर्चा में?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+