DU में पढ़ने वाले स्टूडेंट नोट कर लें जरूरी तारीखें, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं और इतने दिन मिलेंगी छुट्टि

दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे छात्रों और पहले से पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 का नया अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें यूजी (UG) और पीजी (PG) दोनों कोर्सों के लिए पूरे साल की पढ़ाई, परीक्षाओं और छुट्टियों का विस्तृत कार्यक्रम शामिल है।

इससे छात्रों को पहले से पता रहेगा कि क्लास कब शुरू होगी, किस समय परीक्षा होगी और साल के दौरान कितनी छुट्टियां मिलेंगी। इस बार विश्वविद्यालय ने ऑड और ईवन दोनों सेमेस्टर का पूरा शेड्यूल एक साथ जारी किया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि जरूरत पड़ने पर पुराने सत्र की समर वेकेशन बढ़ाकर नए कैलेंडर को समय पर लागू किया जा सकता है। ऐसे में आने वाले शैक्षणिक सत्र की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह कैलेंडर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Delhi University

28 जुलाई से शुरू होगा नया सत्र

दिल्ली विश्वविद्यालय के नए अकादमिक कैलेंडर के मुताबिक सेमेस्टर-I, III, V और VII की नियमित कक्षाएं 28 जुलाई 2026 से शुरू होंगी। इसी दिन से नए शैक्षणिक सत्र की औपचारिक शुरुआत भी मानी जाएगी। वहीं सेमेस्टर-II, IV, VI और VIII के छात्रों की पढ़ाई 1 जनवरी 2027 से शुरू होगी। यानी ऑड और ईवन सेमेस्टर के लिए अलग-अलग तारीखें तय की गई हैं।

ये भी पढ़ें: CUET UG रिजल्ट के बाद DU में एडमिशन का क्या है गणित? 1 गलती और हाथ से निकल जाएगा पसंदीदा कॉलेज!

अक्टूबर में मिलेगी आठ दिन की छुट्टी

लगातार पढ़ाई के बीच छात्रों को अक्टूबर में राहत भी मिलेगी। विश्वविद्यालय ने 18 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक ऑटम वेकेशन घोषित किया है। इस दौरान सभी नियमित शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी। छुट्टियां खत्म होने के बाद 26 अक्टूबर से दोबारा कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।

नवंबर से बदल जाएगा शेड्यूल

ऑड सेमेस्टर के छात्रों के लिए 20 नवंबर 2026 आखिरी क्लास का दिन होगा। इसी तारीख से तैयारी अवकाश (Preparatory Leave) शुरू हो जाएगा। साथ ही प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन भी इसी अवधि में किया जाएगा। इसके बाद 4 दिसंबर 2026 से थ्योरी परीक्षाएं आयोजित होंगी, जिनमें अलग-अलग कोर्सों के छात्र शामिल होंगे।

साल के अंत में विंटर वेकेशन

दिसंबर के आखिर में छात्रों को सर्दियों की छुट्टियां भी मिलेंगी। विश्वविद्यालय ने 25 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक विंटर वेकेशन तय किया है। इसके बाद नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2027 से ईवन सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

जनवरी से ईवन सेमेस्टर की शुरुआत

ईवन सेमेस्टर के लिए भी विश्वविद्यालय ने पहले से पूरा कार्यक्रम तय कर दिया है। 1 जनवरी 2027 से नियमित पढ़ाई शुरू होगी। इसके बाद 21 मार्च से 28 मार्च 2027 तक मिड-सेमेस्टर वेकेशन रहेगा। यह ब्रेक खत्म होने के बाद 29 मार्च से फिर से क्लास लगनी शुरू हो जाएंगी और पढ़ाई सामान्य तरीके से चलेगी।

अप्रैल से परीक्षा की तैयारी

30 अप्रैल 2027 को ईवन सेमेस्टर की नियमित कक्षाएं समाप्त हो जाएंगी। इसी दिन से छात्रों के लिए तैयारी अवकाश और प्रैक्टिकल परीक्षाओं का दौर शुरू होगा। इसके बाद 13 मई 2027 से थ्योरी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का कार्यक्रम अलग-अलग कोर्स और सेमेस्टर के अनुसार जारी किया जाएगा।

जून से जुलाई तक समर वेकेशन

परीक्षाएं पूरी होने के बाद छात्रों को लंबी गर्मी की छुट्टियां मिलेंगी। अकादमिक कैलेंडर के अनुसार 3 जून से 20 जुलाई 2027 तक समर वेकेशन रहेगा। इस दौरान नियमित कक्षाएं नहीं चलेंगी और नए शैक्षणिक कार्यक्रम की तैयारी की जाएगी।

पुराने सत्र की छुट्टियां बढ़ सकती हैं

विश्वविद्यालय ने यह भी साफ किया है कि नए अकादमिक कैलेंडर को तय समय पर लागू करने के लिए 2025-26 सत्र की समर वेकेशन बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। फिलहाल छुट्टियां 20 जुलाई 2026 तक निर्धारित हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर इन्हें 27 जुलाई 2026 तक बढ़ाया जा सकता है। ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि 28 जुलाई 2026 से नया शैक्षणिक सत्र बिना किसी देरी के शुरू कराया जा सके।

ये भी पढ़ें: रिजल्ट री-वैल्यूएशन की टेंशन खत्म! बिना नए मार्क्सशीट के भी DU में ऐसे पक्का करें अपना रजिस्ट्रेशन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+