जवान की पत्नी बोली- मेरा पति शराब पीकर नाले में गिरने से नहीं मरा, वो शहीद हुआ

पटना। नीतीश कुमार ने उरी आतंकी हमले में शहीद हुए बिहार के हवलदार अशोक कुमार सिंह के लिए मुआवजे का ऐलान किया। मुआवजे के तौर पर नीतीश ने उनके परिवार को 5 लाख रुपए की राशि देने का फैसला किया। शहीद अशोक की पत्नी संगीता ने नीतीश कुमार की तरफ से दिए जा रहे इस मुआवजे को एक शहीद के परिवार की बेइज्जती कहते हुए निराशा जताई है।

sangeeta

संगीता ने कहा- क्या मेरा पति कोई शराबी था, जिसने किसी नाले में गिरकर अपनी जान गंवा दी? बिहार में कोई आम आदमी मरता है तो उसके परिवार को 4 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाता है। मेरे पति देश के लिए शहीद हुए हैं। मुझे नीतीश कुमार की ये आर्थिक सहायता नहीं चाहिए।

भिखारी नहीं, जो मूंगफली दे रहे हो

संगीता देवी ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सरकार की तरफ से मुआवजा दिया जा रहा है वह बिहार सरकार की तरफ से दिए जा रहे मुआवजे से काफी अधिक है। संगीता ने अपना गुस्सा जताते हुए कहा- हम कोई भिखारी नहीं हैं जिसे सरकार से मूंगफली की उम्मीद है। नीतीश कुमार को इस तरह की हरकत के लिए शर्म आनी चाहिए।

पीएम मोदी से मिलने की जताई इच्छा

शहीद की पत्नी संगीता का कहना है कि वह एक बार पीएम मोदी से मिलना चाहती हैं। संगीता का कहना है सेना को एकजुट करके ये बताया गया कि सेना को वोट देना है, लेकिन अब पीएम मोदी सेना के लिए ही कुछ नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार और पूरी बिहार रेजीमेंट के लिए पीएम मोदी से व्यक्तिगत रूप से मिलना चाहती हैं।

मुआवजा बढ़ा

बिहार के विज्ञान और तकनीकी मंत्री जय कुमार सिंह को मुख्यमंत्री की तरफ से शहीद हवलदार अशोक कुमार सिंह के अंतिम संस्कार में भेजा गया था। जब उन्हें संगीता के नाराज होने का पता चला तो उन्होंने सीधे नीतीश से मुलाकात की। इसके बाद मुआवजे की राशि को बढ़ा दिया गया है। अब बिहार के तीनों शहीदों को सरकार की तरफ से 11-11 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की गई है।

उरी हमले में हुए थे शहीद

हवलदार अशोक सिंह बिहार रेजीमेंट की छठी बटालियन में पोस्टेड थे। उनकी मौत रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले में हुई थी। इस हमले में कुल 18 जवान शहीद हुए, जबकि चारों आतंकियों को मार गिराया गया। शहीदों में 3 जवान बिहार के थे और अशोक उन्हीं तीन शहीदों में से एक थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+